Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गुजरात: भावनगर में बस और ट्रक के बीच हुई भयंकर टक्कर; छह लोगों की मौत, 10 घायल

by Tarun Bhardwaj • December 17, 2024
भयंकर टक्कर

गुजरात: भावनगर में बस और ट्रक के बीच हुई भयंकर टक्कर; छह लोगों की मौत, 10 घायल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। गुजरात के भावनगर जिले में मंगलवार सुबह एक निजी बस और डंपर ट्रक में भयंकर टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और करीब 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे त्रपज गांव के पास हुआ, जब बस भावनगर से महुवा की ओर जा रही थी। बस ने डंपर ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ से 10 अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का दाहिना अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.