Thu, Sep 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Hanuman Ansh: फिल्म मेकर्स ने किया ट्रिलॉजी का ऐलान; तीन अध्यायों में दिखेगी नीम करोली बाबा की दिव्य यात्रा

by Tarun Bhardwaj • September 10, 2026
The filmmakers behind 'Hanu-Man' have announced a trilogy

Hanuman Ansh: फिल्म मेकर्स ने किया ट्रिलॉजी का ऐलान; तीन अध्यायों में दिखेगी नीम करोली बाबा की दिव्य यात्रा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही है। बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया और कमाई के आंकड़ों को देखते हुए मेकर्स का उत्साह चरम पर है। फिल्म को मिल रहे बेहतरीन रिस्पॉन्स के बीच इसके अगले हिस्सों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। इसी बीच फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने खुलासा किया है कि ‘हनुमान अंश’ को एक एकल फिल्म के रूप में नहीं, बल्कि तीन फिल्मों वाली एक भव्य ट्रिलॉजी (शृंखला) के रूप में प्लान किया गया है।

तीन अध्यायों में दिखेगी नीम करोली बाबा की दिव्य यात्रा

फिल्म की निर्माता नम्रता सिंह ने एक हालिया साक्षात्कार में बताया कि ‘हनुमान अंश’ की पटकथा शुरू से ही तीन अलग-अलग हिस्सों में तय की गई थी। इसके पहले भाग में महाराज जी के शुरुआती जीवन से लेकर कैंची धाम पहुँचने तक की यात्रा को दर्शाया गया है। कहानी का दूसरा भाग पूरी तरह से कैंची धाम और उससे जुड़े अद्भुत आध्यात्मिक पहलुओं पर केंद्रित रहेगा। वहीं, अंतिम व तीसरे भाग का दायरा अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा, जिसमें नीम करोली बाबा की शिक्षाओं और उनके वैश्विक प्रभाव को प्रमुखता से दिखाया जाएगा।

22 दिनों में हुई शूटिंग

फिल्म निर्माण से जुड़ी दिलचस्प जानकारी साझा करते हुए नम्रता सिंह ने बताया कि लेखक विशाल चतुर्वेदी ने पहले पार्ट की स्क्रिप्ट एक महीने से भी कम समय में पूरी की थी। इसके बाद केवल 22 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली गई, जिसमें 2 दिन मुंबई और बाकी हिस्सा चित्रकूट की कठिन लोकेशनों पर शूट किया गया।

फिल्म के दूसरे और तीसरे पार्ट की आधिकारिक स्क्रिप्टिंग अभी शुरू नहीं हुई है। पिछले डेढ़ साल से लगातार काम कर रही टीम ने स्क्रिप्टिंग शुरू करने से पहले 90 दिनों का ब्रेक लेने का फैसला किया है, जिसके बाद दूसरे पार्ट पर काम तेजी से शुरू होगा।

स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और जूलिया रॉबर्ट्स के अनुभवों का होगा ज़िक्र

नीम करोली बाबा का आध्यात्मिक प्रभाव केवल आम श्रद्धालुओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, ट्विटर के पूर्व प्रमुख जैक डोर्सी, हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली व अनुष्का शर्मा जैसी हस्तियाँ भी उनसे जुड़ी रही हैं।

निर्माता के अनुसार, तीसरी फिल्म में इन अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के बाबा नीम करोली से जुड़े अनुभवों और उनके जीवन पर पड़े प्रभाव को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। मेकर्स ने यह भी संकेत दिया है कि अगले हिस्सों में कुछ प्रमुख हस्तियों के कैमियो रोल के लिए भी बातचीत चल रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro सीरीज और AirPods 5; 2nm A20 Pro चिप, ट्रिपल 48MP कैमरा और एडवांस AI फीचर्स से लैस

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

फिल्म हनुमान अंश के मेकर्स ने किया ट्रिलॉजी का ऐलान एप्पल ने लॉन्च की नई iPhone 18 Pro सीरीज और AirPods 5 ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने भारत आ सकते हैं चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग यूपी महिलाओं को मिलेगा ₹1 लाख तक का ब्याज-मुक्त लोन पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज को मिली सुरक्षा चेतावनी छाता शुगर मिल मामले में किसानों और पूर्व सैनिकों को पुलिस का नोटिस दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा समेत 7 व्यस्ततम रेल मार्ग होंगे फोरलेन