Fri, Jul 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हरियाणा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बचे बाल-बाल

by यूनिक समय • April 9, 2023
cm

हरियाणा: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बचे बाल-बाल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाड़ी का शनिवार को हिसार में एक्सीडेंट हो गया। उनकी गाड़ी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। हादसा नील गाय के अचानक सामने आने से हुआ। हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय भूपेंद्र सिंह हुड्डा गाड़ी में आगे वाली सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दूसरी गाड़ी से घिराये गांव में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल गए।

बता दें कि गाड़ी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पूर्व मंत्री जयप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, धर्मवीर गोयत, नरेश सेलवाल भी थे। किसी को चोट नहीं आई है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.