Thu, Jun 4th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

हरियाणा : रेवाड़ी में देर रात भीषण सड़क हादसे में छह की मौत, गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने रौंदा

by vaishali • March 11, 2024
Advertisement
Ad

गाजियाबाद के रहने वाले लोग खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। रेवाड़ी में गांव खरखड़ा के पास गाड़ी की स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

हरियाणा के रेवाड़ी में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे का शिकार हुए सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। सभी मृतक गाजियाबाद के बताए गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, हताहत खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। गांव खरखड़ा के समीप गाड़ी खराब हो गई। इस दौरान स्टेपनी बदल रहे लोगों को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। मृतकों में चार महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.