देहरादून। उत्तराखंड में हिमालय की चोटियों के बीच तापमान शून्य से नीचे है। इस दौरन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान कड़ाके की ठंड में गश्त कर रहे हैं। सीमा की सुरक्षा में लगे ये जवान रस्सियों के सहारे एक दूसरे के पीछे चलते हुए चौकसी बरत रहे हैं। आईटीबीपी ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। कंधे पर हथियार और हाथ में लाठी लेकर बर्फीले रास्ते पर ये जवान पूरे जोश से डटे हुए हैं और आगे बढ़ रहे हैं। https://twitter.com/ITBP_official/status/1494153971535024128?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1494153971535024128%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FITBP_official%2Fstatus%2F1494153971535024128%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw वीडियो में नजर आ रहा है कि यहां बर्फ जवानों के घुटनों तक है, लेकिन इसके बाद भी इनका हौसला बुलंद है। बर्फ में धंसे हुए पैरों को लाठी के सहारे आगे बढ़ाते हुए ये जवान बिना समय गंवाए गश्त पर बढ़ रहेहैं। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों का ये हौसला देखकर लोग उनकी हिम्मत को दाद दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इन तजवानों को स्नो मोबिल दिया जाना चाहिए। तो किसी ने कहा कि ऐसी स्थिति में एक इंच भी आगे चलना मुश्किल होता है। इन जवानों को सलाम। ITBP ने ट्विटर पर शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा- When the going gets tough, the tough get Going. ITBP के हिमवीर उत्तराखंड हिमालय के आसपास के शून्य से नीचे के तापमान में 15 हजार फीट पर बर्फीले क्षेत्र पर पराक्रम दिखा रहे हैं। 1962 में स्थापित, ITBP मुख्य रूप से 18,800 फीट तक की ऊंचाई पर स्थित BOPs पर हिमालय में 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा की रक्षा करता है। सीमा सुरक्षा के अलावा, बल को नक्सल विरोधी अभियानों और अन्य आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों के लिए भी तैनात किया जाता है। इससे पहले 13 फरवरी को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वे माइनस 25 डिग्री सेल्सियस पर ट्रेनिंग करते दिखे थे। यह आईटीबीपी के जवानों के नियमित अभ्यास में शामिल है। हाथों में हथियार लिए ये जवान हर तरह के मौसम और कठिन परिस्थियों में रोजाना अभ्यास करते हैं।