Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सेहत: दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूर खाएं सूजी, जानिए इसके फायदे

by यूनिक समय • March 4, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। सूजी को रवा के नाम से भी जाना जाता है। सूजी से बहुत से पकवान बनाएं जाते हैं। आपको बता दें कि सूजी से सिर्फ स्वादिष्ट डिशेज ही नहीं बनाएं जाते बल्कि इससे हेल्थ को भी कई फायदे होते हैं सूजी को हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। सूजी में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, गुड फैट, प्रोटीन, विटामिन, विटामिन ए, राइबोफ्लेविन बी2, फोलेट बी9, मैग्नीशियम, फॉस्‍फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, सोडियम, जिंक के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखने में मददगार माने जाते हैं।

सूजी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। सूजी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। सूजी को डाइट में शामिल कर ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा जा सकता है। सूजी आसानी से पच भी जाती है। सूजी को वजन घटाने में भी काफी मददगार माना जाता है। अगर आप मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन को कम करना चाहते हैं तो आप सूजी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सूजी में पाए जाने वाले पोषक तत्व मांसपेशियों के निर्माण में भी मददगार माने जाते हैं। आइए आपको सूजी से मिलने वाले लाभों के बारे में बताते हैं।

एनीमिया: सूजी में आयरन की मात्रा पाई जाती है. सूजी के सेवन से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है. जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें नाश्ते में सूजी से बनी चीजों का सेवन करना चाहिए. इससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है.

मोटापा: मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो सूजी आपकी मदद कर सकती है. सूजी में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है. जिससे खाने को पचने में अधिक समय लगता है और इस वजह से भूख जल्दी-जल्दी नहीं लगती जिससे हम वजन को कफी हद तक कम कर सकते हैं.

दिल: सूजी को दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. सूजी को डाइट में शामिल कर दिल संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. इसके इस्तेमाल से हार्ट अटैक होने के खतरे को कम किया जा सकता है.

एनर्जी : सूजी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है. इस वजह से शरीर में हमेशा एनर्जी पर्याप्त मात्रा में बनती रहती है. सूजी के सेवन से एनर्जी की कमी को दूर किया जा सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.