Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सेहतः कभी भी नहीं खाएं खाली पेट ये चीजें, बढ़ सकती हैं दिक्कतें

by यूनिक समय • February 5, 2021
Advertisement
Ad

अक्सर कई बार हम खाली पेट कुछ भी खा लेते हैं, बिना ये सोचे कि इसका असर हमारे शरीर पर क्या होगा. हालांकि कुछ चीजें खाली पेट खाने पर फायदा करती हैं, तो कुछ बहुत ज्यादा नुकसान भी पहुंचा देती हैं. आइए जानते हैं वो कौन सी चीजें हैं जिनको खाली पेट कभी भी नहीं खाना चाहिए. अगर इनको खाली पेट खा लिया जाए तो आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

खट्टे फल
वैसे तो फलों को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अंगूर, नींबू , संतरे और अमरूद जैसे खट्टे फलों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए। खट्टे फलों में विटामिन सी, फ्रक्टोज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो खाली पेट में जाने से दिक्कत कर सकते हैं।

चाय-कॉफी
ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीकर करते हैं, उनको लगता है कि ये उनकी हेल्थ के लिए अच्छा है. लेकिन खाली पेट चाय या कॉफी पीने से कई तरह की दिक्कतें आपको हो सकती हैं. इन दोनों ही चीजों के सेवन से गंभीर एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

शकरकंद
शकरकंद कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इसमें टैनिन और पैक्टीन होता है. इसको खाली पेट खाने पर गैस्ट्रिक एसिड की समस्या हो सकती है, जिससे पेट में दर्द और सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है।

मसालेदार खाना
खाली पेट मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए. मसालों में नैचुरल एसिड होता है. ये पेट के हाजमे को बिगाड़ देता है. इससे पेट में दर्द, जलन और ऐंठन जैसी दिक्क्त हो सकती है।

केला
केला भी कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए. इससे शरीर में मैग्नीशियम की मात्रा काफी बढ़ जाती है और कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा में असंतुलन हो जाता है. इससे पेट की दिक्कत हो सकती है।

सोडा
कभी भी खाली पेट सोडा नहीं लेना चाहिए। इसमें काफी मात्रा में कार्बोनेट एसिड होता है। इसके सेवन से जी मिचलाने और पेट में दिक्कत हो सकती है।

टमाटर
टमाटर खाना बहुत फायदेमंद होता है लेकिन खाली पेट इसको नहीं खाना चाहिए। ये एसिडिक नेचर की वजह से पेट को नुकसान पहुंचा सकता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.