Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सेहत: महिलाएं जरूर खाएं ये पांच फूड, हमेशा रहेंगी सेहतमंद

by यूनिक समय • February 8, 2021

सेहत: महिलाएं जरूर खाएं ये पांच फूड, हमेशा रहेंगी सेहतमंद

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

घर से लेकर बाहर तक महिलाएं हर जिम्‍मेदारियां बखूबी निभा रही हैं। दिनभर में महिलाएं क्‍या कुछ नहीं करतीं लेकिन तमाम जिम्‍मेदारियों को निभाते निभाते खुद का ख्‍याल रखना भूल जाती हैं या कहें कि खुद के स्वास्थ्य के बारे में सबसे अंत में सोचती हैं। जबकि हकीकत यह है कि जब घर की महिलाएं स्‍वस्‍थ रहेंगी तो ही पूरा परिवार खुश और हेल्‍दी रहेगा। ऐसे में यह जरूरी है कि महिलाएं अपनी सेहत को लेकर सजग बनें और अपनी डाइट में हेल्‍दी फूड्स शामिल करें। यहां कुछ खास फूड बताए जा रहे हैं जो महिलाओं की सेहत के लिए खासतौर पर जरूरी हैं। ये फूड न सिर्फ़ महिलाओं के स्‍वास्‍थ्य को अच्‍छा रखते हैं बल्कि बीमारियों को भी उनसे दूर रखते हैं।

टमाटर
महिलाओं की अच्‍छी सेहत रखने में टमाटर बड़े काम की चीज है। सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद टमाटर हर घर में खाया जाता है। टमाटर में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह विटामिन A , विटामिन C, विटामिन E और विटामिन K का बहुत ही अच्छा सोर्स है। टमाटर में पाई जाने वाली लाइकोपीन महिलाओं के लिए खास रूप से जरूरी है। इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट भी पाए जाते हैं जो स्किन की एजिंग को रोकता है। यह स्किन प्रोब्‍लम को भी नेचुरल तरीके से हील करता है।

पालक
मिनरल्स और विटामिन्‍स से भरपूर इस हरे साग को महिलाएं अपने डायट में जरूर शामिल करें। मैग्नीशियम से भरपूर पालक पीएमएस (PMS) के लक्षण को कम करता है। यही नहीं, पालक हड्डियों को भी मजबूत बनाता है। इसे नियमित रूप से खाने पर ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और अस्थमा की समस्‍या भी दूर रहती है।

फ्लैक्स सीड्स
फ्लैक्‍स सीड्स में ओमेगा-3 की मात्रा भरपूर होती है जिस वजह से यह आपके दिल और ब्लड शुगर के लिए अच्‍छा होता है। एंटी इन्फ्लेमेट्री प्रॉपर्टीज भी इसमें मौजूद हैं जिस वजह से इसके रोजाना सेवन से महिलाओं की सेहत अच्‍छी रहती है। इसमें फाइबर और आयरन की मात्रा भी भरपूर रहती है। यही नहीं, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंग्नीज, थायामिन और फाइटोएस्ट्रोजन जैसे मिनरल्स भी इसमें पाए जाते हैं जो महिलाओं के लिए हर तरह से फायदेमंद हैं।

क्रैनबेरी
महिलाओं में यूटीआई की समस्‍या आम होती है। ऐसे में महिलाओं के लिए क्रैनबेरी काफी फायदेमंद होता है। यह यूटीआई से सुरक्षा देता है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ क्रैनबेरी हृदय रोग और दांतों की सड़न को भी रोकता है. इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इन्फ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं जो कई बीमारियों से महिलाओं को बचाते हैं।

ओट्स
ओट्स कोलेस्‍ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। यही नहीं, यह पीएमएस से जुड़ी समस्‍या और मूड स्विंग को भी रोकने में सक्षम है। यह दिल के लिए तो अच्छा है ही, इससे पाचन में भी सुधार होता है। साथ ही यह ब्‍लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.