Sat, Jun 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

गोविंदा से भी अच्छे डांसर हैं उनके बेटे यश, बाप-बेटे को साथ में डांस करते देख कर फैंस बोले- हॉलीवुड हीरो दिखता है

by यूनिक समय • November 21, 2022
Advertisement
Ad

गोविंदा बॉलीवुड हीरो के हीरो नंबर वन है. गोविन्दा के बेटे यशवर्धन आहूजा बेहद हैंडसम दिखते हैं. वह पापा से भी हाइट में लंबे और डैशिंग दिखते हैं. दोनों पहली बार कैमरे के सामने साथ में डांस करते दिखे.

 गोविंदा बॉलीवुड हीरो के हीरो नंबर वन है. गोविन्दा के बेटे यशवर्धन आहूजा बेहद हैंडसम दिखते हैं. वह पापा से भी हाइट में लंबे और डैशिंग दिखते हैं. दोनों पहली बार कैमरे के सामने साथ में डांस करते दिखे. गोविन्दा हाल ही में अपनी बीवी सुनीता आहूजा के साथ ‘इंडियन आइडल 13’ के सेट पर पहुंचे, जहां हंसी मजाक और मस्ती करते दिखे. दोनों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और शानदार परफॉर्मेंस भी दिया. स्टेज पर धर्मेन्द्र भी मौजूद थे और बाप-बेटे को एकसाथ डांस करते देख कर तालियां बजाते दिखे.

 

बात दें कि इस रिएलिटी शो को आदित्य नारायण होस्ट करते दिखे. शो के दौरान आदित्य ने कहा, यश, ऐसे तो हम आपको छोड़ेंगे नहीं, आपकी परफॉर्मेंस हम देखकर ही रहेंगे. इसके बाद गोविन्दा भी अपने बेटे के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर आ गए और दोनों ने धमाल मचा दिया. दोनों को डांस करते देख सुनीता आहूजा ने कहा, पिताजी और बेटे का परफॉर्मेंस. गोविन्दा ने बेटे के साथ अपनी ही फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के सॉन्ग ‘गोरिया चुरा न मेरा जिया’ पर डांस किया.

यूजर्स को दोनों का डांस काफी पसंद आ रहा है. एक यूजर ने लिखा- गोविंदा का बेटा खतरनाक डैशिंग है, एकदम हीरो दिखता है. वहीं कई यूजर्स ने यश को डैशिंग और हैंडसम कहा. कुछ फैंस ने उन्हें फिल्मों में डेब्यू करने के लिए कहा.

बता दें कि गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने लंदन से मेट फिल्म स्कूल से एक्टिंग का कोर्स पूरा किया है. वह इन दिनों साजिद नाडियावाला को असिस्ट कर रहे हैं. यश ने साजिद नाडियावाला की फिल्म ‘ढिशुम’, ‘किक-2’ और ‘तड़प’ को असिस्ट किया है. यश लाइमलाइट से दूर रहते हैं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.