Mon, Jun 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

स्कॉर्पियो और बोलेरो की टक्कर भीषण टक्कर, पांच की मौके मौत, छह लोग गंभीर घायल

by Raju Chaurasia • February 16, 2023
Advertisement
Ad

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गुरुवार सुबह स्कॉर्पियो और बोलेरो की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग चित्रकूट के राजापुर में शादी समारोह में गए थे। समारोह के बाद बाराती दो गाड़ियो से शादी वापसी कर रहे थे। तभी रास्ते में दोनों गाड़ियां स्कॉर्पियो व बोलेरो के टकराने से हादसा हो गया। गुरुवार की सुबह 4 बजे के आसपास तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा रोड पर यह हादसा हुआ है। घायल शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि स्कार्पियो और बोलरो के ड्राइवर ने शराब के नशे में रेस लगाना शुरू कर दिया

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को फौरन इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक और घायल पैलानी थाना क्षेत्र के निवाईच व पिपरहरी गांव के निवासी थे। बारातियों से भरी दोनों गाड़ियां आगे-पीछे चल रही थीं। तभी स्कॉर्पियो ने बोलेरो को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियों में हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद दोनों गाड़ियां सड़क किनारे खंती में पलट गई।

मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला। तेज रफ्तार होने की वजह से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बोलेरो से टकरा गई। बता दें कि इस हादसे में कुलदीप, छोटू उर्फ अनुज, कल्लू, उमेश और 30 वर्षीय अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में पंकज, छम्मू पुत्र मुन्नू, सौरभ , संजीव , साहिल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल धर्म ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि वह लोग प्रहरी गांव से राजापुर बारात करके वापस घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.