हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेलवे का चक्की पुल बह गया है। यह पुल हिमाचल औऱ पंजाब को रेल यातायात से जोड़ता था। पुल के बहने का वीडियो भी सामने आया है। भारी बारिश में कारण कई जिलों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। चक्की खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी में बना पुल बह गया है। पुल टूटने से कांगड़ा का रेल से यातायत संपर्क भी पूरी तरह से कट गया है। https://twitter.com/AHindinews/status/1560853021512593410?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1560853021512593410%7Ctwgr%5E76c8e282fc936525cd20929fb15adf87eca58d47%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fstatic.asianetnews.com%2Ftwitter-iframe%2Fshow.html%3Furl%3Dhttps%3A%2F%2Ftwitter.com%2FAHindinews%2Fstatus%2F1560853021512593410%3Fref_src%3Dtwsrc5Etfw रेलवे के द्वारा कांगड़ा में चक्की रेलवे पुल के असुरक्षित होने की जानकारी मिलने के बाद अगस्त महीने के पहले हफ्ते से यातायात की सेवाएं रोक दी गई थीं। बड़ी बात ये है कि यह पुल पंजाब से हिमाचल को जोड़ने वाला ये एकमात्र रेलवे ट्रैक था। इसके चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव था। इस पुल को ऐतिहासिक धरोहर डिक्लेयर किया गया था। उत्तर रेलवे ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में चक्की नदी पर अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त रेलवे पुल आज सुबह ढह गया। नदी का पानी अभी कम नहीं हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। धर्मशाला-कांगड़ा एनएच पर सकोह में भी मलबा गिरने से तीन घंटे मार्ग बंद रहा। अरिंधम चौधरी,ज़िला कलेक्टर,मंडी ने बताया कि मंडी के कई इलाकों में बारिश की वजह से रात 1:30 बजे से कई लोगों के कॉल आए जिसमें लोग मलबा गिरने, रोड बंद होने और भूस्खलन की शिकायत कर रहे थे। हमने रात में ही पुलिस और NDRF की टीमों से जानकारी साझा की थी। हमारा प्राथमिक प्रयास लोगों को बचाने का होगा। उन्होंने बताया कि सांगली में रात में बादल फटने की खबर आई थी और वहां पहुंचने से पहले ही हमें कमांड में भूस्खलन की सूचना मिली थी। लोक निर्माण विभाग (PWD) से बात कर वहां की रोड खुलवाई जा रही है। हमने NDRF की टीम भी भेजी है।