Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

ICC Women’s T20 World Cup 2026: ICC ने इनामी राशि का किया ऐलान; चैंपियन टीम पर होगी नोटों की बारिश

by Tarun Bhardwaj • April 13, 2026
ICC Announces Prize Money for Women's T20 World Cup 2026

ICC Women’s T20 World Cup 2026: ICC ने इनामी राशि का किया ऐलान; चैंपियन टीम पर होगी नोटों की बारिश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महिला क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए आईसीसी (ICC) ने आगामी वूमेन्स Women’s T20 World Cup 2026 के लिए रिकॉर्ड तोड़ इनामी राशि की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट की शुरुआत से ठीक 60 दिन पहले आए इस ऐलान ने खेल जगत में हलचल मचा दी है। इस बार कुल प्राइज पूल को बढ़ाकर 81 करोड़ 83 लाख रुपये ($8.76 Million) कर दिया गया है, जो पिछली बार की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है।

चैंपियन बनने वाली टीम होगी मालामाल

इंग्लैंड और वेल्स की धरती पर होने वाले इस महाकुंभ में जीतने वाली टीम को किसी भी पिछले महिला टूर्नामेंट के मुकाबले सबसे बड़ी राशि मिलेगी। चैंपियन बनने वाली टीम को लगभग 21 करोड़ 84 लाख रुपये ($2.34 Million) का इनाम दिया जाएगा। फाइनल में हारने वाली टीम को भी करीब 10 करोड़ 92 लाख रुपये मिलेंगे। सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली दोनों टीमों को लगभग 6.30 करोड़ रुपये ($675,000) ईनाम के तौर पर मिलेंगे।

हर टीम की झोली में गिरेगी राशि

खास बात यह है कि इस बार Women’s T20 World Cup 2026 में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आईसीसी ने यह सुनिश्चित किया है कि टूर्नामेंट में शामिल होने वाली हर टीम खाली हाथ न लौटे। सभी 12 टीमों को कम से कम 2.30 करोड़ रुपये ($247,500) की गारंटीड प्राइज मनी दी जाएगी।
ग्रुप स्टेज में हर एक मैच जीतने पर टीमों को अतिरिक्त 29 लाख रुपये ($31,154) का बोनस मिलेगा।

लॉर्ड्स से ट्रॉफी टूर का भव्य आगाज

इनामी राशि की घोषणा के साथ ही आईसीसी ने लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान से ‘ट्रॉफी टूर’ की शुरुआत कर दी है। लॉर्ड्स के पवेलियन पर शानदार प्रोजेक्शन के जरिए ट्रॉफी का प्रदर्शन किया गया। अब यह ट्रॉफी नीदरलैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड का दौरा करने के बाद मेजबान शहरों में पहुंचेगी।

“महिला क्रिकेट का स्वर्णिम युग”

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने इस मौके पर कहा, “12 टीमों तक विस्तार और रिकॉर्ड प्राइज पूल यह दर्शाता है कि महिला क्रिकेट अब एक वैश्विक शक्ति बन चुका है। यह टूर्नामेंट न केवल व्यूअरशिप के रिकॉर्ड तोड़ेगा, बल्कि दुनिया भर में सामाजिक और सांस्कृतिक प्रभाव भी छोड़ेगा।”

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Iranian Crude: ट्रंप के होर्मुज बंद करने की चेतावनी के बीच 40 लाख बैरल क्रूड लेकर भारत पहुंचे ईरानी तेल टैंकर

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित लखनऊ अग्निकांड पर अभिनेता सोनू सूद का छलका दर्द Lionel Messi ने रचा इतिहास; वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाले बने खिलाड़ी