Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

रोहित नहीं तो कौन होंगे टी20 के अगले कप्तान!

by manish • November 30, 2023
Advertisement
Ad

भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच अगले महीने से टी20 सीरीज खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। इसके अलावा अगले साल टी20 विश्व कप भी होने वाला है। विश्व कप जून महीने में होगा। आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के कप्तान ने बीसीसीआई की चिंता बढ़ा दी है। रोहित शर्मा ने अभी तक कंफर्म नहीं किया है कि वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप खेलेंगे या फिर नहीं। ऐसे में बीसीसीआई ने बताया कि अगर रोहित टी20 सीरीज और विश्व कप नहीं खेलते हैं तो टी20 का अगला परमानेंट कप्तान कौन होगा।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने से मना कर चुके हैं। इसके अलावा अब रोहित ने भी नहीं खेलने की इच्छा जताई है, लेकिन बीसीसीआई लगातार रोहित शर्मा से खेलने का अनुरोध कर रहा है। ऐसे में सभी को रोहित के बयान का इंतजार है। लेकिन अगर रोहित शर्मा नहीं खेलते हैं, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान कौन होंगे, इस पर बीसीसीआई सूत्र ने जवाब दिया है। बीसीसीआई सूत्र का कहना है कि रोहित की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव को भारत की कप्तानी सौंपी जाएगी।

रोहित शर्मा अगर टी20 नहीं खेलते हैं, तो भारतीय टीम के पास कप्तान के तौर पर दो ऑप्शन हैं, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव। हार्दिक पांड्या विश्व कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को कप्तानी करने का मौका मिला है। सूर्या ने कंगारू टीम के खिलाफ कमाल की कप्तानी करके दिखाई है, इसी को देखते हुए बीसीसीआई ने फैसला किया है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी सूर्या ही कप्तानी करेंगे। इसके बाद रोहित के नहीं होने पर टी20 विश्व कप में भी सूर्या ही कप्तानी करते दिखेंगे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.