Tue, Jul 28th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

अवैध रूप से बनाए जा रहे घी की फैक्ट्री पकड़ी, 85 टीन मिलावटी घी जब्त

by manish • September 15, 2023

अवैध रूप से बनाए जा रहे घी की फैक्ट्री पकड़ी, 85 टीन मिलावटी घी जब्त

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट खोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत यमुना पर लक्ष्मी नगर में सहायक आयुक्त डॉक्टर गौरी शंकर के निर्देशन में टीम द्वारा अवैध रूप से संचालित एक घी निर्माण केंद्र पर छापा मारा गया। फर्म के मालिक द्वारा मौके पर कोई लाइसेंस दिखा सके।

निरीक्षण के दौरान पाया कि घी की पैकिंग तथा मैन्युफैक्चरिंग मानकों को ताक पर रख की जा रही रही थी। घी में गंभीर मिलावट का संदेह होने पर एक नमूना जांच हेतु संग्रहित का प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। साथ ही लगभग 1200 किलोग्राम 85टीन घी को जिसकी कीमत लगभग 8 लख रुपए है को जप्त कर लिया गया है साथ ही संबंधित का मालिक को कारोबार बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री राम भवन भरतपुर गेट स्थित राजेश ट्रेडिंग कंपनी का निरीक्षण कर संदेह होने पर तिल तेल का एक नमूना संग्रहित किया गया । शंकर मिष्ठान भंडार से पनीर का सैंपल जांच हेतु संग्रहित किया गया। कार्रवाई के दौरान टीम में एसपी तिवारी मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा देवराज सिंह, एस एस निरंजन खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं खाद्य सहायक ताराचंद धारियां रिया उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.