Wed, Jul 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा में भी कंझावला जैसी घटना, शव को कई किलोमीटर तक घसीटा

by यूनिक समय • February 7, 2023
car

मथुरा में भी कंझावला जैसी घटना, शव को कई किलोमीटर तक घसीटा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यमुना एक्सप्रेस वे पर एक शव कई किलोमीटर तक गाड़ी में फंसा रहा. बताया जा रहा है कि कार में फंसे शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा गया.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली के कंझावला जैसा मामला सामने आया है. मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक शव कई किलोमीटर तक गाड़ी में फंसा रहा. जब कार मांट टोल प्लाजा पर पहुंची तब जाकर एक्सप्रेस वे के सुरक्षा कर्मियों की नजर गाड़ी के नीचे फंसे शव पर गई. बताया ये जा रहा है कि कार में फंसा शव करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा गया. जानकारी के मुताबिक कार आगरा से नोएडा की तरफ जा रही थी.

कार दिल्ली निवासी वीरेंद्र चला रहा था. जिसे गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है. गिरफ्तार व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह रात घने कोहरे में मुश्किल से देख पा रहा था और अपनी कार के नीचे फंसे शव के बारे में नहीं जानता था. पुलिस अधीक्षक त्रिगुण बिसेन ने कहा, “पिछली रात एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा था, इसलिए दृश्यता कम थी, जिसके कारण दुर्घटना का शिकार हुआ व्यक्ति कार के नीचे आ गया.”

पुलिस पूछताछ कर रही है और रास्ते में लगे सुरक्षा कैमरों की जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसकी मौत हुई और कैसे हुई. इससे पहले दिल्ली के कंझावला में एक जनवरी की सुबह अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी और युवती को लगभग 12 किलोमीटर घसीटती हुई ले गई थी. घटना में युवती की मौत हो गई थी. पुलिस इस मामले की भी तहकीकात में जुटी है.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.