Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मुनक्का डेली डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद

by Raju Chaurasia • July 26, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। सूखे हुए अंगूर को मुनक्का कहते हैं। आयुर्वेद में ठंडी तासीर के इसे मीठे ड्राई फ्रूट सेहत को कई फायदा पहुचाता है। यही नहीं, महिलाओं के लिए तो यह रामबाण की तरह काम करता है। दरअसल इसमें कैटेचिन नामक एंटी-ऑक्सीडेंट और केम्पफेरोल नामक फ्लेवोनोइड होता है जो कोलन ट्यूमर के विकास को कम करने में काफी मदद करता है। साथ ही इसमें पॉलीफेनोलिक,फाइटोन्यूट्रिएंट भी होते हैं जो आंखों की हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. तो आइए जानते हैं कि मुनक्का के सेवन से क्‍या फायदा मिलता है।

स्ट्रेस करे कम
मुनक्‍का का अगर आप सेवन करते है तो आपका स्‍ट्रेस लेवल तेजी से कम हो सकता है। ऐसे में जब भी आप तनाव महसूस करें तो मीठी चीजों की जगह मुनक्‍का खाएं आप बेहतर महसूस करेंगे।

वजन करे कम
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप इसे स्‍नैक्‍स के रूप में प्रयोग में ला सकते हैं। इसमें नेचुरल ग्लूकोज होता है जिससे आपको एनर्जी भरपूर मिलती है। यह आपके फैट को बर्न करने में आपकी मदद करता है। यह आपके मीठा खाने की क्रेविंग को भी कम करता है।

शरीर को बनाता है मजबूत
मुनक्‍का के सेवन से फ्री रेडिकल्स के असर को कम किया जा सकता है। यह आपके शरीर के सभी ऑर्गन की हेल्थ को बेहतर रखता है और अगर आप लैक्टोज़ इंटोलरेंट से ग्रस्‍त हैं तो भी आप इसका सेवन कर सकते हैंै इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है जो आपकी बोन्‍स को मजबूत रखते हैं।

स्किन और बालों के लिए लाभदायक
मुनक्का खाने से आपकी स्किन की फ्लेक्सिविटी बनी रहती है और वह ढीली नहीं होती। इसके सेवन से आपके बाल भी हेल्‍दी रहते हैं और झड़ते नहीं।

दांतों को बचाए
अगर आप कैविटीज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको मुनक्का अपनी डाइट में जरूर ही शामिल करना चाहिए। यह आपकी कैविटीज कम करता है और आपको मसूड़ों की बीमारी से बचाता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.