Sat, Jul 11th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

इण्डियन ऑयल कम्पनी ने नए साल पर दिया तोहफा, पहले दिन 100 रुपये सस्ता एलपीजी सिलेंडर

by Prahlad • January 1, 2022

इण्डियन ऑयल कम्पनी ने नए साल पर दिया तोहफा, पहले दिन 100 रुपये सस्ता एलपीजी सिलेंडर

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

साल 2022 की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में रू. 100 की कटौती कर दी है, इससे लोगों को काफी राहत सांस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है परन्तु घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम वहीं के वहीं हैं।
पिछले साल दिसंबर महीने में इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे। दिसंबर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में 100 रूपये की वृद्धि हुुई थी। आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में उस वक्त कोई बदलाव नहीं किया गया था।
कमर्शियल सिलेंडर के भाव में कमी होने से रेस्टोरेंट और होटल चलाने वाले कारोबारियों को काफी राहत सांस मिलने की उम्मीद है। इंडियन ऑयल द्वारा कमर्शियल सिलेंडर के भाव में की गई 100 रूपये की कटौती के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2001 हो गई है। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2077 में मिलेगा। मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1951 हो गई है।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.