Tue, Oct 6th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: 20 लाख की रंगदारी न देने पर प्लॉट पर अंधाधुंध फायरिंग; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

by Tarun Bhardwaj • October 6, 2026

Mathura: 20 लाख की रंगदारी न देने पर प्लॉट पर अंधाधुंध फायरिंग; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। धर्मनगरी के हाईवे थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजना गांव में जमीन की बाउंड्री करा रहे लोगों पर हथियारबंद हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद दबंगों ने प्लॉट की बाउंड्री कराने के बदले 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और मांग पूरी न होने पर 10 से 15 हथियारबंद लोगों के साथ पहुंचकर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैंत थाना क्षेत्र के छरौरा गांव निवासी दीपक हाईवे थाना क्षेत्र के बाजना गांव स्थित खसरा नंबर 138 की जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण करा रहे थे। पीड़ित दीपक का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले स्थानीय ब्रजमोहन तथा कोटा गांव निवासी लोकेश व कनक ने उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी न देने पर बाउंड्री न बनने देने और जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

10 से 15 असलाहधारियों ने बोला धावा

दीपक द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे जब प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था, तभी ब्रजमोहन, लोकेश और कनक अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि चेहरे पर दुपट्टा बांधे 10 से 15 हमलावरों के पास राइफल, तमंचे और पिस्टल जैसे घातक हथियार थे। आरोपियों ने वहां मौजूद दीपक, उनके भाई प्रमोद तथा साथी चंद्रप्रकाश व योगेश को निशाना बनाकर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।

वायरल वीडियो में दिखी भगदड़

घटना का एक मिनट 19 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि प्लॉट पर मजदूर काम कर रहे थे और कुछ लोग कुर्सियों पर बैठे थे। इसी बीच हथियारबंद लोग वहां पहुंचते हैं और अंधाधुंध गोलियां चलाने लगते हैं। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई और वहां मौजूद लोगों ने ईंटों व दीवार की आड़ लेकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

गाड़ियों में तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

पीड़ित का यह भी आरोप है कि हमलावरों ने मौके पर खड़ी दो गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिस के आने की सूचना पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामला संज्ञान में आने के बाद हाईवे थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो तथा साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Nobel Prize 2026: चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान; ‘ऑप्टोजेनेटिक्स’ की खोज के लिए तीन वैज्ञानिकों को मिला सम्मान

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट्स की कप्तानी छोड़ने का किया ऐलान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में लगी आग मथुरा में 20 लाख की रंगदारी न देने पर प्लॉट पर अंधाधुंध फायरिंग त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी