Mon, Oct 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Inflation: खुदरा महंगाई में बड़ा उछाल; अगस्त में बढ़कर 4.82% हुई दर, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया बोझ

by Tarun Bhardwaj • September 14, 2026
Sharp rise in retail inflation

Inflation: खुदरा महंगाई में बड़ा उछाल; अगस्त में बढ़कर 4.82% हुई दर, खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया बोझ

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। देश में महंगाई ने एक बार फिर आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई तेजी के कारण अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर (CPI) बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इससे पिछले महीने यानी जुलाई में खुदरा महंगाई 4.45 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

खाद्य पदार्थों की कीमतों ने बढ़ाई चिंता

आंकड़ों के मुताबिक, खुदरा महंगाई में आई इस तेजी का मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं की दरों में वृद्धि होना है। अगस्त माह में खाद्य महंगाई दर बढ़कर 5.95 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो जुलाई में 5.52 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए औसतन CPI महंगाई का अनुमान 5 प्रतिशत निर्धारित किया है। इसके तहत दूसरी तिमाही के लिए 4.7 प्रतिशत, तीसरी तिमाही के लिए 5.9 प्रतिशत और चौथी तिमाही के लिए 5.5 प्रतिशत का अनुमान जताया गया है।

महंगाई के बढ़ते दबाव को ध्यान में रखते हुए रिजर्व बैंक ने हालिया मौद्रिक नीति समीक्षा में प्रमुख ब्याज दरों में कोई बदलाव न करते हुए उन्हें यथावत रखा है।

थोक महंगाई (WPI) में भी भारी उछाल

खुदरा महंगाई के साथ-साथ थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई ने भी चिंता बढ़ा दी है।अगस्त में थोक महंगाई दर बढ़कर 9.92 प्रतिशत हो गई है, जो जुलाई में 9.78 प्रतिशत दर्ज की गई थी। थोक दर में इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह प्राथमिक खाद्य उत्पादों, ईंधन और विनिर्मित वस्तुओं (Manufactured Goods) की कीमतों में तेजी आना है।

एक तरफ जहां खुदरा और थोक दोनों स्तरों पर महंगाई दर बढ़ी है, वहीं सरकार और केंद्रीय बैंक बाजार में कीमतों को नियंत्रित रखने और जमाखोरी रोकने के लिए विभिन्न कदमों पर विचार कर रहे हैं।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: EPFO New Service: EPFO ला रहा है WhatsApp सर्विस; अब मोबाइल पर एक क्लिक में दिखेगा PF बैलेंस और क्लेम का स्टेटस

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने वेरिएबल DA में की बढ़ोतरी यूपी राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने घोषित किए 8 प्रत्याशी संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण का एक और सीसीटीवी फुटेज आया सामने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त आधार में नाम संशोधन को लेकर यूआईडीएआई ने जारी की नई एसओपी ‘Khatron Ke Khiladi 15’ के विजेता बने टेलीविजन अभिनेता अविनाश मिश्रा रूस के साइबेरिया स्थित एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट में लैब कर्मी की मौत से हड़कंप; 200 कर्मचारी क्वारंटीन मथुरा के मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद हंगामा