Mon, Jun 29th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

बुआ बनीं कंगना रणौत, सोशल मीडिया पर पोस्ट

by manish • October 21, 2023
Kangana Ranaut Post

बुआ बनीं कंगना रणौत, सोशल मीडिया पर पोस्ट

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत बुआ बन गई हैं। उनके घर में एक नन्हा मेहमान आया है। कंगना की भाभी ऋतु ने बेटे को जन्म दिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने भाई और भाभी को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में कंगना के अलावा माता आशा रणौत, बहन रंगोली और भाई अक्षत भी काफी खुश दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में कंगना ने लिखा है कि आज इस सौभाग्यपूर्ण दिन पर हमारे परिवार को संतान प्राप्ति हुई है, मेरे भाई अक्षत रणौत और उनकी धर्मपत्नी रितु रणौत को सौभाग्य से पुत्र प्राप्ति हुई है।

इस तेजस्वी एवं मन मोह लेने वाले बालक का नाम हमने अश्वथामा रणौत रखा है। आप सब हमारे परिवार के नए सदस्य को आशीर्वाद दें। हम अपनी असीम प्रसन्नता आप सब के साथ बांटते हैं। कंगना रनौत के भाई अक्षत ने साल 2020 में ऋतु के साथ शादी की थी। सोशल मीडिया पर यूजर कंगना को बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ेः-खत्म हुआ ‘बिग बॉस’ 17 का इंतजार सलमान खान ने दिखाया सेट का नजारा

बता दें कि कंगना अपनी बहन रंगोली के बेटे के साथ भी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। मंडी जिले के भांबला की रहने वाली कंगना ने मनाली में आलीशान बंगला बनाया है। वहीं, कंगना के पिता अमरदीप रणौत ने बताया कि मुंबई में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। नया मेहमान आने से सब खुश हैं। खुद शनिवार को मुंबई जा रहे हैं।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.