Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Kashi: पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ का किया भव्य महाभिषेक; हाथ में त्रिशूल उठा ‘हर-हर महादेव’ के लगाए जयकारे

by Tarun Bhardwaj • April 29, 2026

Kashi: पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ का किया भव्य महाभिषेक; हाथ में त्रिशूल उठा ‘हर-हर महादेव’ के लगाए जयकारे

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे के दौरान बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाया। प्रधानमंत्री ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूर्ण विधि-विधान के साथ करीब 20 मिनट तक विशेष पूजा-अर्चना और महाभिषेक किया। इस दौरान पूरी काशी ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गुंजायमान रही।

गर्भगृह में विशेष अनुष्ठान और त्रिपुंड

पीएम मोदी जब मंदिर पहुंचे, तो वहां मौजूद पांच विद्वान पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ उन्हें पूजन संपन्न कराया। प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और पूजन किया। पूजा के पश्चात पंडितों ने प्रधानमंत्री के माथे पर बाबा का प्रिय त्रिपुंड लगाया और उन्हें माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। महाभिषेक के बाद पीएम मोदी ने स्वयं भी ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए।

PM Modi Performed a Grand Mahabhishek

त्रिशूल और डमरू भेंट

जब प्रधानमंत्री पूजन के बाद मंदिर से बाहर निकले, तो भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। विधायक नीलकंठ तिवारी ने उन्हें बाबा का लाल पटका पहनाया, जबकि मंत्री अनिल राजभर ने मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट किया। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पीएम को त्रिशूल और मेयर अशोक तिवारी ने डमरू भेंट किया। इस दौरान एक खास दृश्य तब देखने को मिला जब पीएम मोदी ने श्रद्धा और गौरव के साथ त्रिशूल को हाथ में उठा लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Offering of a Trident and Damru

कॉरिडोर में बच्चों के साथ बिताए आत्मीय पल

बाबा के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। सुरक्षा घेरे के बावजूद पीएम ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।

श्रद्धालुओं के बीच जाते समय एक छोटी बच्ची पीएम के पास आ गई। प्रधानमंत्री ने बड़े ही स्नेह से उससे हाथ मिलाया और उसके हाल-चाल पूछे। इस दौरान पीएम ने करीब 4 अन्य बच्चों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की। उनके इस सहज अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: नागपुर में 1 मई से शुरू होगी देश की 16वीं जनगणना; घर बैठे ‘Self-Enumeration’ कर सकेंगे नागरिक, पूछे जाएंगे 33 सवाल

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक