Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

जानिए चीकू क्यों है फायदेमंद, हड्डियां बनाएगा मजबूत, ब्लड प्रेशर करेगा कंट्रोल

by यूनिक समय • February 27, 2021
Advertisement
Ad

फल हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं।  इन्‍हीं में से एक है सपोटा यानी चीकू। रंग में आलू की तरह दिखने वाला यह फल जहां अपने स्‍वाद के लिए पसंद किया जाता है, वहीं इसमें कई ऐसे गुण हैं, जो शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार हो सकते हैं। चीकू में कैल्शियम, फासफोरस, पोटैशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। आइए जानें इससे होने वाले फायदों के बारे में-

कब्‍ज की समस्‍या करेगा दूर
नेटमेड्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीकू में शक्तिशाली एंटीपैरासिटिक, एंटीवायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। ऐसे में यह आंत के संक्रमण को कम करने में भी मददगार होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में यह कब्ज से राहत दिलाता है और पेट को दुरुस्‍त रखता है।

चीकू में मौजूद मिनरल्स कैल्शियम, फास्फोरस, कॉपर और आयरन की भरपूर मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। आहार में तांबा की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में चीकू में तांबा होने की वजह से यह हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।

वायरस, बैक्टीरिया से करेगा बचाव
चीकू में विटामिन सी,ए और एंटीऑक्सिडेंट की अच्छी मात्रा होती है। ऐसे में यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मददगार होता है। वहीं यह स्किन को भी सेहतमंद बनाए रखता है। इसके अलावा यह शरीर को वायरस, बैक्टीरिया आदि से भी बचाने में मददगार होता है।

स्किन को रखता है जवां
त्वचा की सेहत और सुंदरता बढ़ाने के लिए चीकू एक बेहतरीन फल है. इसमें विटामिन ए, सी, ई और के की प्रचुर मात्रा त्वचा को हाइड्रेट रखती है और त्वचा की कोशिकाओं को फिर से जीवंत करती है। साथ ही यह रंग को निखारने में भी मददगार होता है और उम्र के प्रभाव को झलकने नहीं देता। स्किन में चमक लाता है।

ब्‍लड प्रेशर को करेगा कंट्रोल
चीकू हाई ब्‍लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होता है. इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। यह सोडियम के स्तर को कम करने में सहायक होता है और ब्‍लड सर्कुलेशन को बेहतर रखता है। उच्‍च रक्तचाप को नियंत्रित करता है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.