Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

कोविड—19: वैक्सीन लगवाने के लिए Co-WIN ऐप पर करना होगा रजिस्टर, जानें पूरा प्रोसेस

by यूनिक समय • January 3, 2021
Advertisement
Ad

नई दिल्ली। भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शनिवार से कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 वैक्सीन वितरण की निगरानी, डेटा रखने और लोगों को वैक्सीन के लिए रजिस्टर करवाने के लिए कोविन नाम से एक ऐप बनाई है। देश के नागरिक जो हेल्थ वर्कर्स नहीं हैं वह वैक्सीन के लिए ऐप पर सेल्फ-रजिस्टर कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें ये ऐप गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड करनी होगी। टीकाकरण को उपयोग के लिए लॉन्च किए जाने के बाद जो लोग ऐप पर पहले से पंजीकृत होंगे उन्हें जल्द से जल्द वैक्सीन मिल जाएगी।

CoWIN ऐप क्या है?
Co-WIN (COVID-19 Vaccine Intelligence Network), eVIN (Electronic Vaccine Intelligence Network) का अपग्रेडेड वर्जन है, और इसे प्ले स्टोर पर फ्री में उपलब्ध करा दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सरकार तीन चरणों में टीका लगवाएगी। इनमें पहले चरण में सभी फ्रंटलाइन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और दूसरे चरण में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को वैक्सीन का टीका लगेगा। राज्य सरकारें इन लोगों का डेटा इकट्ठा करने में लगी हैं। इसके बाद तीसरे चरण में उन लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी, जो गंभीर बीमारियों के शिकार हैं। इसके लिए, Co-Win ऐप के ज़रिए एक सेल्फ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस की ज़रूरत होगी।

COVID-19 वैक्सीन के आराम से ट्रैकिंग और रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने के लिए, Co-Win ऐप को 5 मॉड्यूल में बांटा गया है, जिसमें पहला प्रशासनिक मॉड्यूल, दूसरा रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल, तीसरा वैक्सीनेशन मॉड्यूल, चौथा लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल और पांचवां रिपोर्ट मॉड्यूल है। जो लोग टीकाकरण करवाना चाहते हैं, उन्हें पंजीकरण मॉड्यूल के तहत विवरण देना और उपलब्ध कराना होगा। वैक्सीनेशन मॉड्यूल में, उनके विवरणों को सत्यापित किया जाएगा और लाभान्वित स्वीकृति मॉड्यूल उनके टीकाकरण के बारे में उन्हें एक सर्टिफिकेट भेजेगा।

CoWIN ऐप: Vaccine के लिए कैसे करें रजिस्टर?
नागरिक जो स्वास्थ्य वर्कर नहीं हैं, वे CoWin ऐप पर रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल के माध्यम से वैक्सीन के लिए रजिस्टर कर सकेंगे. CoWin ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर के ज़रिए डाउनलोड किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि ये ऐप्लिकेशन अभी लॉन्च नहीं हुई है।

Co-WIN वेबसाइट पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन के लिए 12 फोटो आइडेंटिटी डॉक्यूमेंट्स (Voter ID, Aadhar card, driving license, passport और Pension document, में से किसी एक की ज़रूरत होगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद, बेनिफिशियरी को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS आएगा, जिसमें मिली तारीख, वैक्सीनेशन का टाइम और जगह दी जाएगी।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.