Fri, Jul 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा के लाल अनुज शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर बने

by Raju Chaurasia • December 22, 2021

मथुरा के लाल अनुज शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर बने

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। मोती कुंज कॉलोनी निवासी अनुज शर्मा ने भारतीय वायुसेना अकेडमी, डिंदिगल हैदराबाद में फ़्लाइंग आॅफीसर के पद पर कमीशन लिया है । उनका फाइटर स्क्वाड्रन में शामिल होना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। फ़्लाइंग श्रेणी में उन्हें प्रथम स्थान हासिल करने पर वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने वायु सेना प्रमुख ट्रॉफी से सम्मानित किया। बताते हैं कि चंद्रप्रकाश शर्मा पाण्डेय के पुत्र अनुज की शुरूआती शिक्षा सेक्रड हॉर्ट कॉन्वेंट स्कूल से हुई।  दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करते ही उन्हें देश सेवा से जुड़े विचारों ने प्रेरित किया। आगामी शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से ग्रहण की। वह  टॉपर श्रेणी में रहे ।

अनुज का शुरूआती रुझान डॉक्टर की पढ़ाई करते हुए रक्षा सेवाओं में आ गया। 2017 के पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकैडमी पुणे में रक्षा सेवाओं की तीन साल की ट्रेनिंग हेतु उनका चयन वायु विंग में हो गया।  एनडीए से ट्रेनिंग पूरी की और गत शनिवार उन्हें एक साल की कठिन ट्रेनिंग के बाद भारतीय वायु सेना अकैडमी हैदराबाद में वायु सेना रक्षा सेवाओं में फाइटर पाइलट के रूप में कमीशन प्राप्त करते हुए उनके एक और कठिन और शौर्य पूर्ण सेवा भावना से लबरेज सफर का आरम्भ हुआ है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.