Sun, Jun 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सलमान खान के ‘खून का प्यासा’ है लॉरेंस बिश्नोई, क्या है दुश्मनी की वजह?

by यूनिक समय • March 20, 2023
Advertisement
Ad

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार धमकी दी जा रही है. हाल ही में सलमान खान को उनके दफ्तर में एक बार फिर ई-मेल भेजकर धमकी दी गई है. इसके बाद मुंबई पुलिस ने ‘‘गैंगस्टर” लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पहले भी कई बार यह देखने को मिला है कि लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे सलमान की हत्या करना चाहते हैं. गौरतलब है कि जून 2022 में भी एक अज्ञात शख्स ने खान को धमकी दी थी. लॉरेंस बिश्नोई के तार कई संगीन अपराधों से जुड़े रहे हैं. ऐसे में सवाल यह है कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई बॉलीवुड अभिनेता की हत्या क्यों करना चाहता है? इसके पीछे की वजह क्या है?

दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई बीते काफी समय से कहता रहा है कि वह सलमान खान का अहंकार तोड़कर रहेगा और ये तभी होगा जब वो उसे मारेगा. कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में भी उसने इसी बात को दोहराया. वो उसे सबक जरूर सिखाएगा. लॉरेंस पहले भी कई बार बोल चुका है कि आखिर सलमान खान से उसकी दश्मनी की वजह क्या है. उसका मानना है कि सलमान खान ने काले हिरण को मारकर उसके समाज के साथ गलत किया है. और यही वजह है कि उसका समाज सलमान खान के खिलाफ है. लॉरेंस का कहना है कि बिश्नोई समाज काले हिरण में आस्था रखता है और सलमान ने काले हिरण का शिकार किया था. यह हमारे समाज के लिए बेइज्जती की बात है. हमने उसे कहा था कि वो हमारे कुलदेवी के सामने जाकर माफी मांग ले लेकिन वो जिद पर अड़ा हुआ है. वो हमारे समाज से माफी मांग ले. हम उसे छोड़ देंगे.

लॉरेंस गिरोह द्वारा मिल रही धमकी को देखते हुए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को पिछले साल ही बढ़ा दिया गया था. अब, उन्हें राज्य सरकार द्वारा Y+ लेवल की सिक्योरिटी प्रदान की जा रही है. दरअसल उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद से सलमान की सिक्योरिटी को लेकर चिंता बनी हुई थी. बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे भी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई का ही हाथ था.

जानकारी के अनुसार राजस्थाना का यह बिश्नोई समाज जोधपुर के पास पश्चिमी थार रेगिस्तान से आता है. इन्हें प्रकृति के प्रति प्रेम के लिए जाना जाता है. इस समाज के लोग जानवरों को भगवान समझते हैं. बिश्नोई बीस (20) और नोई (9) से मिलकर बना है. इस समाज के लोग 29 नियमों का पालन करते हैं, जिनमें से एक नियम शाकाहारी रहना और हरे पेड़ नहीं काटना भी शामिल है. बिश्नोई समाज के ये 29 नियम क्या हैं? इन नियमों का पालन करने के लिए ये लोग अपनी जान तक पर खेल जाते हैं.

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.