Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani होंगे देश के नए CDS; वाइस एडमिरल Krishna Swaminathan संभालेंगे नौसेना की कमान

by Tarun Bhardwaj • May 9, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश की सैन्य शक्ति और रणनीतिक नेतृत्व को नई दिशा देते हुए दो महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। सशस्त्र बलों में इस बड़े फेरबदल के तहत लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani (सेवानिवृत्त) को देश का अगला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया गया है, जबकि वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन भारतीय नौसेना के नए प्रमुख होंगे।

30 मई को कार्यभार संभालेंगे नए CDS

लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि 30 मई 2026 को जनरल अनिल चौहान की जगह लेंगे। सीडीएस के पद के साथ-साथ वे सैन्य मामलों के विभाग (DMA) के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। उनकी मुख्य जिम्मेदारी थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल बिठाना और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सरकार को सलाह देना होगा।

NS Raja Subramani के पास लगभग 40 वर्षों का सैन्य अनुभव है और वे पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम व वीएसएम जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजे जा चुके हैं। वे सेना के उप प्रमुख (वाइस चीफ) और सेंट्रल कमांड के जीओसी-इन-सी रह चुके हैं, साथ ही वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार हैं।

नौसेना को मिले नए प्रमुख

समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से वाइस एडमिरल Krishna Swaminathan को नया नौसेना प्रमुख (CNS) बनाया गया है। वे 31 मई 2026 को अपना पद संभालेंगे और 31 दिसंबर 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे। स्वामीनाथन कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के विशेषज्ञ माने जाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के साथ-साथ ब्रिटेन और अमेरिका के प्रतिष्ठित नेवल वॉर कॉलेजों से अंतरराष्ट्रीय सैन्य शिक्षा प्राप्त की है।
फिलहाल वे मुंबई स्थित वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

सैन्य तैयारियों को मिलेगी नई धार

सरकार के इस फैसले को रक्षा क्षेत्र में नेतृत्व परिवर्तन के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए सैन्य नेतृत्व से उम्मीद की जा रही है कि वे संयुक्त सैन्य रणनीति, रक्षा तैयारियों और खासकर समुद्री सीमा की सुरक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Tech News: itel ने लांच किया iPhone 17 Pro जैसा दिखने वाला अपना नया स्मार्टफोन itel Zeno 200

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत