Sat, Jul 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

लखनऊ: होटल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका

by Raju Chaurasia • December 9, 2022

लखनऊ: होटल में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते गुरुवार को एक हादसा हो गया। बता दें कि लखनऊ के हुसैनगंज के होटल रंगोली में भीषण आग लग गई। वहीं देखते ही देखते होटल में बनी रेस्टोरेंट बेस्ट बिरयानी में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में होटल में ठहरे 7 लोगों में से एक की मौत हो गई। बताया गया है कि चारबाग के बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट में रात 9 बजे के आसपास आग लग गई। इस दौरान तेज लपटों में घिरे तीन युवक गंभीर रूप से झुलस गए। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

इसके बाद आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल कर्मियों ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार, हादसे में झुलसे नासिक के प्रकाश सुधाकर को सिविल अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस व अग्निशमन की टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट के कर्मचारी राजवी शेख और एक अन्य भी झुलस गया है। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है।

वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट से कुकिंग गैस के लीक होने की बात कही थी। लेकिन होटल मालिक ने उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया। जिस कारण यह हादसा हो गया। आसपास के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैसों के लालच में मालिक सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी करता रहता है। एडीसीपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने आए लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.