Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Maharashtra: परभणी में हनुमान मंदिर के सभागार का पिलर गिरा; 5 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल; CM फडणवीस ने जताया गहरा दुख

by Tarun Bhardwaj • June 20, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के परभणी जिले से इस वक्त एक बेहद दर्दनाक और बड़ी दुर्घटना की ख़बर सामने आ रही है। यहाँ जिले के मानवत तालुका स्थित सुप्रसिद्ध ‘यशवाड़ी देवस्थान संस्थान मंदिर’ में शनिवार दोपहर को उस समय हाहाकार मच गया, जब मुख्य मंदिर के सामने बन रहे नवनिर्मित सभागार (हॉल) का एक भारी-भरकम पिलर अचानक भरभराकर जमींदोज हो गया।

इस भीषण हादसे में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत की दुखद पुष्टि हो चुकी है, जबकि 18 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पिलर और कंक्रीट के मलबे के नीचे अभी भी 30 से अधिक श्रद्धालुओं के दबे होने की प्राथमिक आशंका जताई जा रही है, जिन्हें निकालने के लिए मौके पर युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शनिवार की भीड़ और महाप्रसाद के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यशवाड़ी देवस्थान में प्रत्येक शनिवार को जिले भर के अलावा दूर-दराज के इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। आज भी शनिवार का विशेष दिन होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा हुआ था।

सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मुख्य परिसर में दर्शन, कीर्तन और महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए एकत्रित हुए थे। लोग मंदिर के पास बैठकर कीर्तन का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक बन रहे सभागार का पिलर ताश के पत्तों की तरह ढह गया। पिलर गिरते ही पूरे मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया गहरा दुख

इस हृदयविदारक घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा”परभणी जिले के यशवाड़ी में एक दुखद घटना में, हनुमान मंदिर की बन रही छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मैं उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम उनके परिवारों के दुख में शामिल हैं। इस घटना में घायल लोगों का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और तेज़ी से राहत और बचाव कार्य भी किए जा रहे हैं।”

मलबे में फंसे 30 से अधिक लोग

हादसे की भयावहता को देखते हुए प्राथमिक अनुमान लगाया गया है कि अचानक गिरे भारी मलबे के नीचे 30 से अधिक श्रद्धालु दब गए हैं। घटना की भयंकर गूंज सुनते ही मानवत पुलिस के सहायक पुलिस निरीक्षक शिंदे अपनी पूरी टीम और स्थानीय आपदा प्रबंधन दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।

प्रशासन द्वारा घटनास्थल पर तुरंत कई एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है, ताकि मलबे से निकाले जा रहे लोगों को बिना वक्त गंवाए तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी खुद स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और बचाव कार्य को गति दे रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में भेजा गया है, जहाँ कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल, इतनी बड़ी इमारत के पिलर के अचानक गिरने की सही वजह का पता नहीं चल पाया है।

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज आया सामने

इस दिल दहला देने वाले हादसे का एक लाइव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जो बेहद खौफनाक है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ मंदिर में बैठकर पूजा-पाठ और कीर्तन कर रहे थे। इसी दौरान बिना संभलने का मौका दिए अचानक से मंदिर के सभागार का पिलर ताश के पत्तों की तरह बैठ गया। पिलर के गिरते ही ऊपर का पूरा स्लैब और भारी-भरकम मलबा सीधे नीचे बैठे श्रद्धालुओं पर आ गिरा। घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मौके पर अभी भी राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: FIFA World Cup Brazil vs Haiti: हैती को पछाड़कर फिर ‘किंग’ बना ब्राजील; 3-0 की शानदार जीत के साथ हासिल किया शीर्ष स्थान

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे में पारदर्शिता के लिए दान पेटिकाओं पर लगे QR कोड प्रभु राम की तस्वीर के अपमान और भव्य मूर्ति निर्माण रोकने पर भड़के हिंदू आमिर खान ने किया तीसरी शादी का खुलासा ब्राजील ने हैती को 3-0 से रौंदकर टूर्नामेंट से किया बाहर खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मथुरा में मिला भोपाल से 4 दिन से लापता 6 साल का अंश Rockstar Games ने की ‘GTA 6’ के प्री-ऑर्डर तारीख की घोषणा अयोध्या विवाद पर सीएम योगी का सख्त रुख