Mon, Jul 27th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

महाराष्ट्र – पानी विवाद को लेकर महिला को पीटा, बेटी को किया निर्वस्त्र, आठ पर केस

by Tarun Bhardwaj • November 30, 2024
पानी विवाद

महाराष्ट्र – पानी विवाद को लेकर महिला को पीटा, बेटी को किया निर्वस्त्र, आठ पर केस

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय ,नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पानी के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई की और उसकी 18 वर्षीय बेटी को निर्वस्त्र कर पीटा। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने न्हावा शेवा इलाके में पानी की बर्बादी की शिकायत के संदेह में महिला और उसकी बेटी पर हमला किया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी की पिटाई की और लड़की को निर्वस्त्र कर दिया। आरोपियों ने हमले के दौरान पीड़ितों पर जातिवादी गालियों का भी इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 76 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.