Sat, Oct 10th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: भूतेश्वर अखाड़े में रक्षाबंधन पर लगा पहलवानों का महाकुंभ; नेपाल और कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम

by Tarun Bhardwaj • August 29, 2026
Wrestlers' Grand Gathering Held at Bhuteshwar Akhada on Raksha Bandhan

Mathura: भूतेश्वर अखाड़े में रक्षाबंधन पर लगा पहलवानों का महाकुंभ; नेपाल और कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दम

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर खेल परंपरा का शानदार नजारा देखने को मिला। भूतेश्वर स्थित अखाड़े में विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मथुरा के स्थानीय पहलवानों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, नोएडा, मध्य प्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल से आए नामचीन पहलवानों ने अपने दांव-पेंच का प्रदर्शन किया। सुबह से शुरू हुए यह रोमांचक मुकाबले देर रात करीब 12 बजे तक लगातार चलते रहे। दंगल का आनंद लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए अखाड़े में बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी और दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

₹17 हजार की सबसे चर्चित कुश्ती रही बराबरी पर

दंगल में पूरे दिन एक से बढ़कर एक कांटे के मुकाबले देखने को मिले। दंगल की सबसे आकर्षक और चर्चित 17 हजार रुपये की कुश्ती की शुरुआत कृष्णानगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर कराई। इस मुकाबले में दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया और बेहतरीन दांव-पेंच दिखाए। हालांकि, निर्धारित समय सीमा तक कोई भी पहलवान निर्णायक बढ़त हासिल नहीं कर सका, जिसके बाद आयोजकों द्वारा इस मुकाबले को बराबरी पर समाप्त घोषित किया गया।

मल्लयुद्ध हमारी प्राचीन परंपरा: चौकी प्रभारी संजीव कुमार

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ-साथ पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे कृष्णानगर चौकी प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मल्लयुद्ध (कुश्ती) हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और खेल परंपरा का एक अटूट हिस्सा है। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को नशामुक्त जीवन शैली अपनाते हुए पारंपरिक कुश्ती और खेलों से जुड़कर अपनी प्रतिभा को निखारने का संदेश दिया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी रक्षाबंधन के अवसर पर इस ऐतिहासिक दंगल का सफल आयोजन किया गया है। चूंकि मुकाबले देर रात तक चलने थे, इसलिए अखाड़ा परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल पूरी तरह तैनात रहा। पुलिस की मुस्तैदी और आयोजकों के सहयोग से दंगल पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिसकी स्थानीय निवासियों और कुश्ती प्रेमियों ने काफी सराहना की।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: गोवर्धन में चलती स्विफ्ट कार में लगी भीषण आग; पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में CBI अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार इंजीनियरिंग दाखिले के लिए जल्द शुरू होंगे जेईई मेन सेशन-1 परीक्षा के रजिस्ट्रेशन जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने अभिजीत दिपके समेत कई लोगों को लिया हिरासत में अमेरिका में डीजल संकट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान दिल्ली में जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी हिरासत में फरह में चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बाबरिया गैंग के दो शातिर गिरफ्तार 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक राज नारायण ने संभाला एसपी ग्रामीण का पदभार भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार