Fri, Jun 26th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura Accident: NH-19 पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर; चालक की मौके पर ही मौत

by Tarun Bhardwaj • June 6, 2026
A truck rammed violently into a tractor-trolley in front of GLA University

Mathura Accident: NH-19 पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी जोरदार टक्कर; चालक की मौके पर ही मौत

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद में आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-19) पर शनिवार सुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार काल बने एक ट्रक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से इतनी भीषण टक्कर मारी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। इस दिल दहला देने वाले हादसे में ट्रैक्टर चालक की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपने वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवे के एक हिस्से पर ईंटें बिखर गईं, जिससे दिल्ली से आगरा जाने वाले मार्ग पर सुबह के समय कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।

टक्कर से कई हिस्सों में टूटा ट्रैक्टर

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 6 बजे का है जब हाईवे पर गाड़ियों की रफ्तार तेज थी। ईंटों से लदा ट्रैक्टर अपनी गति से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और अत्यधिक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि मजबूत ट्रैक्टर कई हिस्सों में टूटकर बिखर गया। ट्रैक्टर चला रहा युवक उछलकर सीधे ट्रक के नीचे जा गिरा और उसके भारी पहियों व चेसिस के बीच में बुरी तरह फंस गया। सुबह-सुबह हुए इस भीषण हादसे को देखकर हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों के पैर ठिठक गए और देखते ही देखते मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस ने क्रेन बुलाकर निकाला शव

हादसे की चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इत्तला दी। सूचना मिलते ही हाईवे पर तैनात पीआरबी 1880 और पीआरबी 8418 की पुलिस टीमें सबसे पहले मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता और युवक को फंसा हुआ देख पुलिस ने तत्काल थाना जैत को सूचित किया, जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर क्रेन को बुलवाया।

क्रेन की मदद से भारी-भरकम ट्रक को उठाकर नीचे फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक अत्यधिक चोटें आने और दम घुटने के कारण उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने जब मृतक के पास मिले दस्तावेजों की जांच की, तो उसकी पहचान मुनेश (26 वर्ष) पुत्र देवीचरण के रूप में हुई। मृतक मुनेश मथुरा जनपद के ही थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुकदमपुर का निवासी था, जो मजदूरी के लिए ईंटें लादकर जा रहा था। हादसे की मनहूस खबर मिलते ही मुनेश के रोते-बिलखते परिजन भी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। युवा बेटे का शव देख परिवार में कोहराम मच गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के फंसे होने और ईंटें बिखरी होने के कारण वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जिसे जैत थाना पुलिस ने क्रेन की मदद से रास्ता साफ करवाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक मुनेश के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरने की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि हादसे के सही कारणों और आरोपी ट्रक की रफ्तार का पता लगाया जा सके। फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं, परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की उचित विधिक कार्रवाई की जा रही है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: भूतेश्वर अखाड़े में अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप; युवती से दोस्ती के विवाद में युवक ने दागीं 11 गोलियां

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू टला एडवोकेट उज्ज्वल निकम लड़ेंगे मृतक केतन अग्रवाल का केस CBSE ‘थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी’ पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान Apple ने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में की भारी बढ़ोतरी चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया हेमा मालिनी के बंगले का ईशा देओल ने दिखाया इनसाइड लुक अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में 8 आरोपी गिरफ्तार मथुरा में मोहर्रम को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस