Sat, Jun 20th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

मथुरा: जनसभा में बोले सीएम योगी— द्वापर युग जीवंत होगा

by Raju Chaurasia • April 27, 2023
Advertisement
Ad

निकाय चुनाव में पहली जनसभा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम न किसी के साथ भेदभाव करते हैं और न अराजकता होने देते। पहले लोग वसूली करते थे और तमंचे लेकर घूमते थे। आज युवा टेबलेट लेकर घूमते हैं।

कान्हा की नगरी में सेठ वीएन पोद्​दार इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सरकार द्वारा कराए गए कार्यों से अपने संबोधन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले कोसीकलां में दंगा होता था। पेप्सिको का प्लांट कोसीकलां में बसा था।

2017 के पहले मथुरा में मांस-मदिरा बिकती थी। हमने तय किया कि तीर्थस्थल दूध की नदियों के लिए जाने जाते थे। हमने तीर्थस्थल घोषित किए और मांस मंदिर पर पाबंदी लगाई। आज बड़ी कार्ययोजना के साथ काम हो रहा है। अब चौरासी कोसी परिक्रमा केवल अयोध्या धाम में ही नहीं होगी। ब्रजधाम में भी होगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने काम किया. तीसरी इंजन के रूप में आपने 2017 में महापौर को चुना। एक बार फिर आपको महापौर चुनना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रज क्षेत्र में 32 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं, जिस दिन ये परियोजनाएं पूरी होंगी। द्वापरयुग जीवंत होगा। वैष्णव कुंभ के दौरान दिव्यता थी। नवनिर्माण की दिशा में कार्य हो रहा है। जैसे काशी में काशी विश्वनाथ धाम बना। सभी लोग सहमत हों तो बांकेबिहारी का धाम भी बनेगा। गोकुल में रसखान समाधि का विकास हुआ। बरसाना में रोपवे बन रहा है। गोवर्धन को फिर से पुरातन स्वरूप के साथ लेकर जाना है।आज वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से बढ़ावा मिल रहा. नए उद्यम भी लगाए जा रहे हैं। भारी मात्रा में निवेश ब्रज क्षेत्र में हो रहे। यहां युवाओं को नौकरी मिलेगी। पहले कूड़े के ढेर होते थे, आज हम मथुरा-वृंदावन को स्मार्ट सिटी बना रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबों को उजाड़़ा जाता था। गुंडा कब्जा करता था। आज गुंडा माफिया की क्या स्थिति है, सब जान रहे हैं। गरीब के मकान को पैसा देकर अच्छा बनाया जा रहा है। भेदभाव के साथ किसी के साथ नहीं कर रहे। किसी व्यापारी किसी गरीब का शोषण नहीं होने दिया। अराजकता किसी को नहीं करने देते थे। पहले लोग तमंचा लेकर घूमते थे। वसूली करते थे। आज युवाओं को टैबलेट दिए जा रहे हैं। प्रदेश में दो करोड़ युवाओं को टैबलेट की सुविधा दी गई।

 

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.