Tue, Jul 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

सीतापुर में पीेएसी गेस्ट हाउस के बाहर मथुरा के कांग्रेसियों ने काटा हंगामा

by Raju Chaurasia • October 5, 2021

सीतापुर में पीेएसी गेस्ट हाउस के बाहर मथुरा के कांग्रेसियों ने काटा हंगामा

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

मथुरा। लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने जा रही कांग्रेस की राष्टÑीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मथुरा से सीतापुर के लिए रवाना हो गया।

मंगलवार को सीतापुर स्थित पीएसी के गेस्ट हाउस के बाहर मथुरा से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर निर्दोष प्रियंका गांधी को शीघ्र रिहा करने की मांग की। श्री माथुर ने कहा कि प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आंदोलन किसानों के न्याय की गूंज को और मजबूती मिलेगी।  कहा कि जिस गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी को रखा गया है, उसे पीएसी के जवानों ने इस तरह से अपने घेरे में ले रखा है जैसे वह किसी बहुत बड़े अपराध में गिरफ्तार हुईं हों।  जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि आखिर भाजपा क्यों नहीं चाहती कि प्रियंका गांधी मृतकों के परिजनों से मिले। इसके पीछे उनकी मंशा ठीक नजर नहीं आ रही है। बिना किसी वारंट के आखिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार क्यों किया, इसका भी जवाब अब सरकार को देना होगा। शहर अध्यक्ष एमएम शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने अंग्रेजों की याद ताजा कर दी। मथुरा से जाने वाले कार्यकर्ताओं में प्रदेश सचिव मुकेश धनगर,   पूर्व जिलाध्यक्ष आबिद हुसैन, जिला उपाध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव रामगोपाल सिंह एवं जिला सचिव पीपी सिंह आदि शामिल थे।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.