Sat, Nov 7th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषियों को सजा के बाद फिर चर्चा में आई मथुरा जिला जेल

by Tarun Bhardwaj • October 15, 2026
Mathura District Jail back in the spotlight following sentencing of those convicted in the 'blue drum' murder case

Mathura News: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में दोषियों को सजा के बाद फिर चर्चा में आई मथुरा जिला जेल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। मेरठ के बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में अदालत द्वारा मुख्य आरोपी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद मथुरा जिला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस चर्चा के केंद्र में मथुरा जिला जेल के भीतर स्थित वह ऐतिहासिक फांसीघर है, जो उत्तर प्रदेश में महिलाओं को फांसी देने के लिए निर्धारित एकमात्र विशेष और सुरक्षित ठिकाना है।

155 साल पुराना है ऐतिहासिक फांसीघर

मथुरा जिला जेल के भीतर बना यह फांसीघर सामान्य बैरकों से काफी दूर, एक एकांत और शांत हिस्से में स्थित है, जिसके चारों ओर ऊंची दीवारें हैं और इसके आसपास खुली कृषि भूमि है। इतिहास के पन्नों के अनुसार, इस विशेष फांसीघर का निर्माण लगभग 155 साल पहले ब्रिटिश शासनकाल के दौरान किया गया था। उत्तर प्रदेश में कानूनी रूप से महिला कैदियों को मृत्युदंड देने की व्यवस्था के लिहाज से इस जेल का विशेष महत्व माना जाता है।

अमरोहा की शबनम के मामले में भी आया था चर्चा में

इससे पहले यह ऐतिहासिक फांसीघर अमरोहा की बहुचर्चित दोषी शबनम के मामले में भी खासा चर्चा में रहा था। शबनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही परिवार के सात सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी थी, जिसके बाद उसे मौत की सजा सुनाई गई थी। करीब पांच साल पहले जब शबनम की दया याचिका खारिज हुई थी, तब इस फांसीघर की साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य कराया गया था और कुख्यात जल्लाद पवन ने भी इसका निरीक्षण किया था। हालांकि, कानूनी प्रक्रियाओं और अपीलों के चलते शबनम को फिलहाल फांसी नहीं दी गई है और वह वर्तमान में रामपुर जेल में बंद है।

जेल प्रशासन का बयान

मथुरा जिला जेल के अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में मुस्कान को फांसी दिए जाने के संबंध में जेल प्रशासन को कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। नियमानुसार जब उच्च स्तर से ब्लैक वारंट जारी होगा और प्रशासनिक निर्देश मिलेंगे, तभी आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: 23 अक्टूबर से शुरू होगा ‘ब्रज रज उत्सव-2026’, सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ से होगी शानदार शुरुआत

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा बयान बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के समर्थन में एकजुट हुआ ब्रज का संत समाज पंजाब में राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ की बढ़ाई गई सुरक्षा IIM इंदौर ने जारी किए CAT 2026 के हॉल टिकट; 29 नवंबर को होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड ICAI CA फाउंडेशन सितंबर 2026 का रिजल्ट घोषित; कंसिका और महक गुप्ता ने हासिल की AIR-1 मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की जोड़ी ने लूटी महफिल दिवाली से पहले मिलावटी पनीर की बड़ी खेप बरामद; खाद्य विभाग और पुलिस ने कराया नष्ट