Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura: विवाह समारोह में फायरिंग करने वाले पूर्व पार्षद तिलक वीर को मथुरा एसओजी टीम ने नोएडा से किया गिरफ्तार

by Tarun Bhardwaj • April 4, 2026
Former Councilor Tilak Veer Arrested

Mathura: विवाह समारोह में फायरिंग करने वाले पूर्व पार्षद तिलक वीर को मथुरा एसओजी टीम ने नोएडा से किया गिरफ्तार

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। शहर की सियाराम वाटिका में हुए खूनी संघर्ष और पुलिस से अभद्रता के मामले में फरार चल रहे तिलक वीर को मथुरा एसओजी (SOG) टीम ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी को दबोचा, बल्कि उसके साथ छिपने में मदद करने वाले परिजनों और सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे कोतवाली में आईपीएस आसना चौधरी द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है।

विवाह समारोह में मची थी अफरा-तफरी

यह पूरा मामला 12 मार्च का है, जब कोतवाली क्षेत्र के बीएसए कॉलेज के पीछे स्थित सियाराम वाटिका में एक विवाह समारोह के दौरान तिलक वीर और उसके साथियों ने बारातियों के साथ विवाद किया। मामला इतना बढ़ा कि आरोपियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। हद तो तब हो गई जब सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ भी इन दबंगों ने धक्का-मुक्की की और पुलिस द्वारा जब्त की गई पिस्तौल को भी छीनकर फरार हो गए। इस घटना के बाद जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के दोनों शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए थे।

नोएडा में बिछाया गया ‘जाल’

पुलिस की कई टीमें पिछले तीन सप्ताह से तिलक वीर की तलाश में दबिश दे रही थीं। फोन सर्विलांस के जरिए पता चला कि आरोपी नोएडा में छिपा हुआ है। एसओजी को सटीक जानकारी मिली कि उसकी पत्नी (पार्षद रेनू चौधरी), मां और छोटे भाई की पत्नी उससे मिलने नोएडा पहुंच रही हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की और पूरी योजना के साथ दबिश देकर तिलक वीर और उसके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। सूत्रों की मानें तो तिलक वीर को सरेंडर करने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह कानून की आँखों में धूल झोंकने की कोशिश करता रहा।

इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के पीछे एसएसपी श्लोक कुमार की दृढ़ इच्छाशक्ति की चर्चा पूरे महकमे में है। बताया जा रहा है कि पूर्व पार्षद को बचाने के लिए कई प्रभावशाली आईएएस और आईपीएस अधिकारियों सहित बड़े राजनीतिक नेताओं ने सिफारिशें की थीं। हालांकि, एसएसपी ने सभी बाहरी दबावों को दरकिनार करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: आंधी और बारिश के दौरान सड़क पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी यूपी में सहायक अध्यापक से लेकर पीजीटी तक 15,012 पदों पर निकली बंपर भर्तियां महिला बैंक कर्मचारी से जुड़े मामले में पूर्व सपा नेता डॉ. राजन रिजवी पर एफआईआर दर्ज मथुरा जिले में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’