यूनिक समय, मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और आगामी त्योहारों से ठीक पहले मथुरा जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने मिलावटखोरों के खिलाफ चौतरफा शिकंजा कस दिया है। जिले में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत FSDA की टीम ने छाता इलाके में संचालित एक अवैध और नकली पनीर निर्माण इकाई पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान मौके से ₹1.05 लाख की अनुमानित लागत का 500 किलोग्राम दूषित पनीर और ₹1.25 लाख की कीमत का 2,000 लीटर दूध तुरंत नष्ट करवाया गया। रसायनों का हो रहा था इस्तेमाल छापेमारी के दौरान जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्ट्री के भीतर की पड़ताल की, तो वहां का दृश्य देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। आम लोगों की सेहत से सीधा खिलवाड़ करते हुए पनीर को सफेद, चमकदार और स्पंजी बनाने के लिए भारी मात्रा में घातक रसायनों का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस कार्रवाई के दौरान मौके से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कपड़े धोने में चमक लाने वाला टीनोपाल केमिकल, आयरा और सोडियम हाइड्रो भारी मात्रा में बरामद कर जब्त किया गया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुणवत्ता जांच और प्रयोगशाला परीक्षण के लिए मौके से कुल 6 नमूने सील कर लैब भिजवा दिए हैं। फैक्ट्री संचालक सोनू कुमार पर केस दर्ज यह अवैध फैक्ट्री सोनू कुमार पुत्र छीतरमल द्वारा संचालित की जा रही थी। एफएसडीए की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार करने और जनस्वास्थ्य को गंभीर खतरे में डालने के आरोप में आरोपी सोनू कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिक उपभोक्ता सुरक्षा कानूनों के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी है। [embedpress]https://www.instagram.com/reel/DcLYL7ijz8x/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA[/embedpress] जिले में फैला है मिलावट का काला कारोबार मथुरा और आसपास के ब्रज क्षेत्र में त्योहारों के सीजन में मिलावटी दूध, मावा, मिठाइयों और कृत्रिम पनीर का अवैध कारोबार बड़े पैमाने पर सक्रिय हो जाता है। मिलावटखोर ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में जहरीले केमिकल्स से नकली दूध और पनीर तैयार कर बाजार में खपाते हैं। जिला प्रशासन और FSDA की इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य अवैध डेयरी संचालकों और मिलावटखोरों में अफरा-तफरी का माहौल है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: Cricket: टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाडी बने ऋषभ पंत; तोड़ा दुनिया का सबसे तेज वर्ल्ड रिकॉर्ड ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]