Thu, Sep 17th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: बरसाने में पटाखा चलाने की रंजिश में 7 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई; पैर पकड़कर सड़क पर पटका

by Tarun Bhardwaj • August 26, 2026
7-year-old child brutally beaten in Barsana

Mathura News: बरसाने में पटाखा चलाने की रंजिश में 7 साल के मासूम की बेरहमी से पिटाई; पैर पकड़कर सड़क पर पटका

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जनपद के बरसाना थाना क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहाँ महज़ बच्चों के खेल और पटाखा चलाने के विवाद में एक व्यक्ति ने 7 साल के मासूम बच्चे के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने मासूम को पैर से उठाकर सड़क पर पटक दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का एक दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।

बच्चों के खेल और पटाखे की बात पर भड़का पड़ोसी

जानकारी के मुताबिक, बरसाना के चैन थोक मोहल्ला निवासी गुड्डा का 7 वर्षीय बेटा नीरज मंगलवार शाम को पड़ोसी राजू के बेटे के साथ घर के बाहर खेल रहा था। खेल-खेल में दोनों बच्चों के बीच मामूली विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए।

कुछ समय बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने राजू के घर के बाहर पटाखा फोड़ दिया। इस बात से आपा खोए राजू ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि, उस समय स्थानीय पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था।

मासूम को उठाकर सड़क पर पटका

पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि विवाद शांत होने के कुछ देर बाद आरोपी राजू दोबारा अपने घर से बाहर निकला और दरवाजे पर खेल रहे 7 वर्षीय नीरज के पास पहुंच गया। आरोपी ने बिना किसी दया-भाव के मासूम नीरज को पैरों से उठाकर ज़मीन पर पटक दिया। इस बर्बरता के कारण मासूम के सिर, चेहरे और शरीर के विभिन्न अंगों में गंभीर चोटें आई हैं।

पड़ोसियों ने बचाई जान

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसी पवन, ऊषा, भारत और पंकज ने तुरंत हस्तक्षेप कर मासूम नीरज को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि पड़ोसी सही समय पर नहीं पहुंचते तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुए मौके से फरार हो गया। घायल बच्चे को परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

घटना को लेकर बुधवार सुबह पीड़ित मां ने बरसाना थाने में आरोपी राजू के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो व साक्ष्यों की जांच करते हुए फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura: टीवी डिबेट का विवाद पहुंचा मथुरा की सड़कों पर; महंत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का उग्र प्रदर्शन, फूंका पुतला

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर दिग्गज नेताओं और हस्तियों ने दी बधाई पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन किया बलदेव छठ पर दुल्हन की तरह सजी बलदेव नगरी ICC Ranking में अभिषेक शर्मा ने साहिबजादा फरहान को पछाड़कर हासिल किया दूसरा स्थान अरब सागर में भारतीय युद्धपोत से टकराया पाकिस्तानी नौसैनिक जहाज; भारत ने जताया कड़ा विरोध पीएफ पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला; सैलरी लिमिट ₹15,000 से बढ़कर हुई ₹25,000 Vijay और Trisha Krishnan के यूके लुक पर बोलीं अभिनेत्री अंबिका कपिल शर्मा की Netflix पर फिर होगी धमाकेदार वापसी