Sat, Jul 18th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या; मृतका के परिजनों ने प्रशासन की न्याय की माँग

by Tarun Bhardwaj • April 13, 2026
Lekhraj's wife, Preeti

Mathura News: शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या; मृतका के परिजनों ने प्रशासन की न्याय की माँग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले के थाना हाईवे क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ हंसराज कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि एक महिला की जान चली गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शराब की लत ने उजाड़ा हँसता-खेलता परिवार

मृतका की पहचान प्रीति (पत्नी लेखराज) के रूप में हुई है। प्रीति मूल रूप से राल गांव की रहने वाली थी और पिछले कई वर्षों से अपने पति लेखराज के साथ हंसराज कॉलोनी में रह रही थी। प्रीति और लेखराज की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे लेखराज को शराब की लत लग गई।

आरोप है कि लेखराज शराब पीने के अलावा कुछ संदिग्ध और अवैध गतिविधियों में भी शामिल रहने लगा था, जिसका प्रीति लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर घर में अक्सर कलेश रहता था।

मारपीट में आई गंभीर चोटें

घटना वाले दिन भी दोनों के बीच शराब और व्यवहार को लेकर तीखी बहस हुई थी। बात इतनी बढ़ गई कि लेखराज ने आपा खो दिया और नशे की हालत में प्रीति पर हमला कर दिया। आरोप है कि लेखराज ने प्रीति के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। परिजन उसे आनन-फानन में पास के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने प्रीति को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और परिजनों की मांग

सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों और चोट की गंभीरता का पता चल सकेगा। मृतका के मायके वालों ने लेखराज पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी पति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: ICC Women’s T20 World Cup 2026: ICC ने इनामी राशि का किया ऐलान; चैंपियन टीम पर होगी नोटों की बारिश

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

स्काईरूट एयरोस्पेस ने लॉन्च किया देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ अवैध खनन की रंजिश में दैनिक अखबार के पत्रकार पर जानलेवा हमला सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने जबरन अस्पताल में कराया भर्ती अमेरिकी हवाई हमलों में चाबहार पोर्ट ध्वस्त; भारत को बड़ा झटका भारत में जल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के पॉलिमर नोट प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी अनशन के 20वें दिन सोनम वांगचुक का बड़ा बयान 3 इडियट्स’ के फुंसुख वांगडू को लेकर आमिर खान का बड़ा खुलासा