Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: बीएसए का निजी स्कूलों को निर्देश; आरटीई के तहत 25% सीटों पर प्रवेश 25 मार्च तक करने के दिए आदेश

by Tarun Bhardwaj • March 23, 2026
BSA Issues Strict Directives to Private Schools

Mathura News: बीएसए का निजी स्कूलों को निर्देश; आरटीई के तहत 25% सीटों पर प्रवेश 25 मार्च तक करने के दिए आदेश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। जिले के निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत 25 प्रतिशत सीटों पर बच्चों के प्रवेश को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने सभी निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि चयनित बच्चों का प्रवेश 25 मार्च तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए।

बीएसए ने कहा कि आरटीई के तहत गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई का अधिकार दिया गया है। इसलिए किसी भी स्कूल को प्रवेश देने में देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई स्कूल नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से पहले ही बच्चों का चयन कर उनकी सूची स्कूलों को भेज दी गई है। अब स्कूलों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर बच्चों का दाखिला लें। जिन स्कूलों में अभी तक प्रवेश नहीं हुआ है, वे तुरंत प्रक्रिया पूरी करें। बीएसए ने अभिभावकों से भी कहा है, कि जिन बच्चों का चयन हुआ है, वे जरूरी कागजात लेकर समय पर स्कूल पहुंचें और प्रवेश कराएं।

जिले में आरटीई के तहत हो रहे इन प्रवेशों से गरीब बच्चों को अच्छे स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा। इससे उनकी पढ़ाई बेहतर होगी और उनका भविष्य भी मजबूत बनेगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों पर नजर रखें और सभी नियमों का सही तरीके से होना चाहिए।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोकसभा को किया संबोधित

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक