Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: बरसाना प्रकरण में अधिवक्ता के पिता की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज; चेयरमैन की पत्नी सहित 44 को भेजा जेल

by Tarun Bhardwaj • May 11, 2026
Case Registered in Barsana Incident Based on Complaint Filed by Advocate's Father

Mathura News: बरसाना प्रकरण में अधिवक्ता के पिता की तहरीर पर किया मुकदमा दर्ज; चेयरमैन की पत्नी सहित 44 को भेजा जेल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। बरसाना में पेट्रोल पंप संचालक एवं अधिवक्ता दिवाकर शर्मा के अपहरण, उन्हें बंधक बनाने और बेरहमी से मारपीट करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इस मामले में 44 आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस घटना के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद रखा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया।

सोमवार को अधिवक्ता दिवाकर शर्मा के साथ पूर्व चेयरमैन और उनके सहयोगियों द्वारा की गई मारपीट की घटना से कस्बे में भारी आक्रोश देखा गया। विरोध स्वरूप व्यापारियों ने दोपहर से ही अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं, सर्व समाज और विभिन्न व्यापारी संगठनों ने शाम पांच बजे महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया। पंचायत में मुख्य रूप से दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई गई।

रविवार को हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद से ही पूरे कस्बे में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के खिलाफ कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

क्या था पूरा मामला?

गौरतलब है कि रविवार शाम भूमि और रास्ते के विवाद को लेकर पूर्व चेयरमैन बलराज चौधरी के समर्थकों ने परमार रिसोर्ट के पास से अधिवक्ता दिवाकर शर्मा का रिवाल्वर की नोक पर अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्हें छाता रोड स्थित एक मकान में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद अधिवक्ता को आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया। समाचार लिखे जाने तक महापंचायत जारी थी, जिसके कारण वहां लिए गए अंतिम निर्णय की जानकारी अभी प्रतीक्षित है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों पर सरकार का ‘फुल स्टॉप’; “देश में पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं”

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक