Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: द्वारकाधीश मंदिर में उड़ा गुलाल; भव्य कुंज में विराजमान होकर ठाकुर जी ने भक्तों संग खेली होली

by Tarun Bhardwaj • May 27, 2026
Thakur Ji Celebrates Holi with Devotees at Dwarkadhish Temple

Mathura News: द्वारकाधीश मंदिर में उड़ा गुलाल; भव्य कुंज में विराजमान होकर ठाकुर जी ने भक्तों संग खेली होली

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज में उत्सवों की उमंग कभी कम नहीं होती, फिर चाहे वह अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) का ही महीना क्यों न हो। मथुरा के प्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश जी महाराज में अधिक मास के विशेष उत्सवों की श्रृंखला में एकादशी के पावन पर्व पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अनूठे और दिव्य आयोजन के दौरान पूरा मंदिर परिसर अबीर-गुलाल और ठाकुर जी के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। राजभोग दर्शन के समय जैसे ही पट खुले, श्रद्धालु ठाकुर जी के दर्शन पाकर भाव-विभोर हो गए।

ठाकुर राजाधिराज ने भव्य कुंज में विराजमान होकर खेली होली

होली महोत्सव के विशेष अवसर पर मंदिर में राजभोग दर्शन के दौरान विशेष सजावट की गई थी। ठाकुर राजाधिराज एक मनमोहक और भव्य कुंज में विराजमान हुए। इस दौरान युगल सरकार (ठाकुर जी और स्वामिनी जी) ने अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हुए उनके साथ जमकर होली खेली।

ठाकुर जी के सम्मुख सेवायतों द्वारा उड़ाए जा रहे अबीर-गुलाल से पूरा परिसर सतरंगी हो गया। मंदिर परिसर में बने इस अलौकिक और भक्तिपूर्ण वातावरण के बीच देश-विदेश से आए श्रद्धालु और स्थानीय भक्त “कुंजन होरी रे श्याम पिया रसिया” के भक्तिमय पदों और रसिया गान पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। हर कोई ठाकुर जी के इस अनूठे रस और भाव में पूरी तरह सराबोर दिखाई दिया।

गोस्वामी डॉ. वागीश कुमार जी महाराज के निर्देशन में हो रहे हैं मनोरथ

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने धार्मिक जानकारी देते हुए बताया कि अधिक मास के दौरान आयोजित होने वाले इन सभी दिव्य कार्यक्रमों और मनोरथों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी पूज्य पाद डॉ. वागीश कुमार जी महाराज द्वारा किया गया है।

उन्हीं की प्रेरणा और आज्ञा से अधिक मास के पूरे एक महीने तक ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में रोजाना अलग-अलग प्रकार के विशेष मनोरथ, झांकियां और उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ब्रज में आने वाले भक्तों को ठाकुर जी की विभिन्न लीलाओं के दर्शन का सौभाग्य मिल सके।

२८ मई को होंगे ठाकुर जी के ‘ब्यावले’ के दर्शन

राकेश तिवारी ने आगे बताया कि अधिक मास के इन विशेष आयोजनों की श्रृंखला में आगामी 28 मई को मंदिर में एक और भव्य और दिव्य मनोरथ होने जा रहा है। इस दिन सायंकाल 6:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक ठाकुर जी के ‘ब्यावले’ (विवाह उत्सव) के दर्शन कराए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने सभी स्थानीय श्रद्धालुओं और देश के कोने-कोने से मथुरा आ रहे तीर्थयात्रियों से अपील की है कि वे समय से मंदिर पहुंचकर ठाकुर जी के इस दिव्य ब्यावले दर्शन का लाभ उठाएं और पुण्य के भागीदार बनें।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Karnataka: कल इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार ३० मई को लेंगे सीएम पद की शपथ

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक