Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: कोसीकलां में फिल्म शोले की तर्ज पर हाईवोल्टेज ड्रामा; 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

by Tarun Bhardwaj • March 16, 2026
Youth Climbs 80-Foot-High Tower in Kosi Kalan

Mathura News: कोसीकलां में फिल्म शोले की तर्ज पर हाईवोल्टेज ड्रामा; 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय मथुरा। फिल्म शोले के बीरू की तरह प्रेमिका को बुलाने के लिए कोसाकलां का एक युवक आकाश रेलवे के 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया। उसने कहा कि बचाने के लिए अगर कोई टावर पर चढ़ने का प्रयास करेगा तो वह उसकी मौत का जिम्मेदार होगा। युवक को टावर पर चढ़ा देख वहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

सोमवार की प्रात: रेलवे के 80 फीट ऊंचे टेलीकाम टावर पर युवक आकाश को चढ़ा देख कर वहां से गुजरने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। रेलवे और थाने की पुलिस को जब एक युवक के टावर पर चढ़े होने की सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को टावर से नीचे उतारने का प्रयास किया। इस पर युवक ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया कि अगर किसी ने भी टावर पर चढ़ने का प्रयास किया तो उसकी मौत की जिम्मेदारी उसकी होगी।

पुलिस विभाग इसके चलते परेशानी में फंस गया। हर तरह से पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास करते हुए टावर से नीचे उतरने को कहा। युवक का कहना था कि उसकी प्रेमिका को परिवार के लोगों ने बंधक बना रखा है और उसे आने नहीं दे रहे हैं। प्रेमिका को मौके पर बुलाकर उसके बयान कराए जाएं। वह आना चाहती है,लेकिन परिवार के लोग इसमें रोड़ा बने हुए हैं।

मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस ने युवक को आश्वासन दिया कि उसकी प्रेमिका आ गई है और उसके साथ शादी करादी जाएगी। इसके बाद किसी तरह युवक करीब डेढ़ बजे टावर से सकुशल नीचे उतरा। इसके बाद वहां खड़े तमाशबीनों और पुलिस ने राहत की सांस ली।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Matrubhoomi: सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ का नाम बदला; फिल्म का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक