Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: सूर्यलोक कॉलोनी में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड

by Tarun Bhardwaj • June 5, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी के थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सूर्यलोक कॉलोनी में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह और कोर्ट कचहरी के चक्करों से परेशान एक युवक ने अपनी पत्नी की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी और उसके ठीक बाद खुद को भी गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाशें मकान की सीढ़ियों के पास खून से लथपथ अगल-बगल पड़ी मिलीं। इस खौफनाक डबल मर्डर और सुसाइड कांड से पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी और थाना हाईवे पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए।

5 साल पहले हुई थी लव मैरिज

पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक पति की पहचान मिथुन (27) निवासी झांसी के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी पुख्खन बढ़ई (23) मध्य प्रदेश के दतिया जिले की रहने वाली थी। दोनों ने करीब 5 साल पहले प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और मामला इस हद तक बिगड़ा कि दोनों का विवाद फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया।

पुख्खन बढ़ई पिछले करीब एक हफ्ते से मथुरा की सूर्यलोक कॉलोनी में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रागिनी नाम की लड़की के साथ किराए पर रह रही थी। गुरुवार रात करीब 9 बजे पति मिथुन अपनी पत्नी को खोजते हुए अचानक वहां धमक पड़ा। कमरे में दाखिल होते ही दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। करीब 20 मिनट तक दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान साथ रह रही रागिनी ने दोनों को शांत करने और समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गुस्साए मिथुन ने अचानक कमर से अवैध तमंचा निकाला और पुख्खन पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही पुख्खन जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके फौरन बाद मिथुन ने उसी तमंचे को अपने सिर से सटाया और ट्रिगर दबाकर खुद की भी जीवनलीला समाप्त कर ली।

लाश के पास बज रहा था भाई का फोन

कमरे के भीतर ताबड़तोड़ दो राउंड गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के पड़ोसी सन्न रह गए और घरों से बाहर निकल आए। जब मकान के भीतर जाकर देखा गया तो सीढ़ियों के पास दोनों के शव पड़े हुए थे। रूह कँपा देने वाले इस दृश्य के बीच मिथुन का मोबाइल फोन उसकी लाश के पास ही पड़ा था, जिस पर झांसी से उसके भाई की लगातार कॉल आ रही थी। सूर्यलोक कॉलोनी में मौके पर पहुंची पुलिस ने फोन उठाकर उसके भाई से बात की और उसे इस खौफनाक वारदात की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मकान मालिक खेमचंद शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ बीते 24 मई को ही दूसरे नए मकान में शिफ्ट हुए हैं। उनके इस मकान में 30 अप्रैल से पंकज शुक्ला नाम के व्यक्ति किराए पर रह रहे हैं। मृतका पुख्खन बढ़ई पंकज शुक्ला के स्पा सेंटर में ही काम करती थी और करीब एक सप्ताह पहले ही गोंडा से यहां आकर रहने लगी थी। गुरुवार को उसका पति पहली बार यहां आया था और उसने इस भयानक कांड को अंजाम दे डाला।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी राजीव कुमार और थाना हाईवे प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मकान मालिक व चश्मदीद रागिनी से पूछताछ की। एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच काफी समय से गंभीर पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में भी लंबित था। मिथुन के भाई से फोन पर हुई बातचीत में भी इस विवाद की पुष्टि हुई है।

पुलिस इसी अदालती और पारिवारिक कलह को मर्डर और सुसाइड का मुख्य कारण मानकर जांच को आगे बढ़ा रही है। रात में ही फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर घटनास्थल से खून के नमूने, फिंगरप्रिंट और वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार (तमंचा) कब्जे में ले लिया गया है। दोनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के मथुरा पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है ताकि आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा सके।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: बरसाना थाने में भारी हंगामा; कैबिनेट मंत्री के भतीजे नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक

ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा में पति ने पत्नी को सीने में मारी गोली; फिर खुद ने भी की सुसाइड बरसाने में नरदेव चौधरी और थाना प्रभारी के बीच तीखी नोकझोंक Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन