यूनिक समय, मथुरा। जिले में आगामी 4 सितंबर को मनाए जाने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व-2026 की तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मथुरा-वृंदावन नगर निगम ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का काम तेज कर दिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने खुद देर रात शहर में निकलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इंसुलेशन कार्य का निरीक्षण किया। विद्युत पोलों के लिए अनोखी पहल जन्माष्टमी के दौरान बारिश के मौसम और भारी भीड़ को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट लाइट पोलों से करंट उतरने के खतरे को शून्य करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सभी मुख्य मार्गों और संवेदनशील इलाकों में लगे विद्युत पोलों पर इंसुलेशन टैपिंग और डाई-इलेक्ट्रिक इंसुलेशन पेंटिंग का कार्य कराया जा रहा है। शुक्रवार रात नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने भूतेश्वर स्थिति नगर निगम मुख्यालय परिसर में किए गए इंसुलेशन टैपिंग और पेंटिंग कार्य का मौके पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण और परीक्षण किया। उन्होंने पेंट और इंसुलेशन की गुणवत्ता जांचते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। 1 साल तक बेअसर रहेगा करंट नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, विद्युत पोलों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 0.6 एमएम थिकनेस वाले एचडीपीई इंसुलेशन पाइप लगाए जा रहे हैं। ये इंसुलेशन पाइप एक बार लगाए जाने के बाद लगभग एक वर्ष तक पूरी तरह प्रभावी रहेंगे, जिससे लंबी अवधि तक सुरक्षा बनी रहेगी। इसके अलावा, एक साल तक इंसुलेशन प्रभावी रहने से आगामी अन्य त्योहारों और बड़े आयोजनों में दोबारा काम नहीं कराना पड़ेगा, जिससे नगर निगम के खर्च में भी भारी बचत होगी। विद्युत सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: नगर आयुक्त निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्पष्ट किया कि जन्माष्टमी महापर्व में लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को देखते हुए विद्युत सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि श्रद्धालुओं के आवागमन वाले प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले चौराहों और संवेदनशील स्थानों के पोलों पर इंसुलेशन कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। नगर निगम प्रशासन जन्माष्टमी पर्व को दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए विद्युत सुरक्षा के साथ-साथ शहर में स्वच्छता, भव्य प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, यातायात प्रबंधन और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने में लगातार जुटा हुआ है। नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। यह भी पढ़े: CJP School Inspection: जयपुर में CJP के ‘स्कूल निरीक्षण’ पर बवाल; कार्यकर्ताओं के कपड़े फाड़े, गाड़ियों पर पथराव ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें। [web_stories title="true" excerpt="false" author="false" date="false" archive_link="true" archive_link_label="" circle_size="150" sharp_corners="false" image_alignment="left" number_of_columns="1" number_of_stories="8" order="DESC" orderby="post_date" view="carousel" /]