Mon, Aug 3rd, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: गोवर्धन चौराहे पर किंग एंड क्वीन कैफे में लगी भीषण आग; खिड़कियों के शीशे तोड़कर दमकल कर्मियों ने पाया काबू

by Tarun Bhardwaj • August 3, 2026
Massive fire breaks out at King and Queen Cafe at Govardhan Crossing

Mathura News: गोवर्धन चौराहे पर किंग एंड क्वीन कैफे में लगी भीषण आग; खिड़कियों के शीशे तोड़कर दमकल कर्मियों ने पाया काबू

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। गोवर्धन चौराहा क्षेत्र स्थित एक नामचीन कैफे में सोमवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे कैफे को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि कैफे में मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने समय रहते बाहर भागकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

एसी के आउटडोर यूनिट से भड़की आग

मिली जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन चौराहे के समीप संचालित ‘किंग एंड क्वीन कैफे’ के मुख्य द्वार पर लगे एयर कंडीशनर (AC) के आउटडोर यूनिट में सुबह लगभग 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैफे के अंदरूनी हिस्से तक फैल गई। कैफे के भीतर धुआं भरते ही वहां मौजूद ग्राहकों और स्टाफ में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सभी लोगों ने तुरंत बाहर की ओर दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई।

शीशे तोड़कर अंदर घुसी दमकल टीम

घटना होते ही आसपास मौजूद होटल और दुकान के कर्मचारियों ने पानी और अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कैफे के अंदर भरे गहरे धुएं को बाहर निकालने और आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया।

शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका

प्राथमिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण एसी के आउटडोर यूनिट में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। राहत की बात यह रही कि सुबह के समय कैफे में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा नहीं थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Breaking News: मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों का डांस; समर्थकों ने लुटाई नोटों की गड्डियां

ताजा खबरों के साथ अपडेट रहने के लिए हमारे  WhatsApp Channel को जरूर सब्सक्राइब करें।

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

बांकीपुर उपचुनाव में 15 हजार वोटों की बढ़त के साथ प्रशांत किशोर आगे मथुरा में गोवर्धन चौराहे पर किंग एंड क्वीन कैफे में लगी भीषण आग मथुरा में भाजपा विधायक के कार्यक्रम में हरियाणवी डांसरों का डांस कंगना रनौत का वामपंथी विचारकों पर करारा प्रहार श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मथुरा में रोडवेज बस लूट कांड का 10 दिन में खुलासा दुनिया के मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का निधन