Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: ईद पर विख्यात गौ-सेवक ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या के बाद जनपद में भारी बवाल

by Tarun Bhardwaj • March 21, 2026
Brutal Murder of 'Farsa Wale Baba' in Mathura

Mathura News: ईद पर विख्यात गौ-सेवक ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या के बाद जनपद में भारी बवाल

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। कान्हा की नगरी ब्रज में ईद के पावन पर्व पर उस समय मातम और हिंसा का माहौल बन गया, जब क्षेत्र के प्रसिद्ध गौ-सेवक चंद्रशेखर (जिन्हें ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से जाना जाता था) की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप है कि गौ-तस्करों ने अपनी गाड़ी से कुचलकर बाबा को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद पूरे मथुरा जनपद में तनाव फैल गया है और आक्रोशित भीड़ ने आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जमकर तांडव किया।

तस्करी रोकने के प्रयास में गई जान

मिली जानकारी के अनुसार, बाबा चंद्रशेखर को बीती रात थाना कोसीकलां के अंतर्गत नवीपुर क्षेत्र में गौ-तस्करों की सक्रियता की सूचना मिली थी। निडर स्वभाव के धनी बाबा अपनी टीम के साथ तस्करों का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान तस्करों ने क्रूरता दिखाते हुए अपनी तेज रफ्तार गाड़ी बाबा के ऊपर चढ़ा दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हाईवे पर रणक्षेत्र जैसा नजारा

‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या की खबर आग की तरह फैलते ही हजारों की संख्या में ग्रामीण और गौ-भक्त उनके गांव अंजनोख स्थित गोशाला पहुंच गए, जिससे उपजे भारी आक्रोश के कारण आगरा-दिल्ली हाईवे पूरी तरह जाम हो गया।

इस दौरान हाईवे पर रणक्षेत्र जैसा नजारा देखने को मिला, जहां उग्र भीड़ ने फंसे हुए वाहनों और पुलिस बल पर जमकर पथराव किया। इस हिंसक झड़प में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण और एडीएम प्रशासन जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और उनके शीशे टूट गए। स्थिति को अनियंत्रित होता देख पुलिस को भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े; वर्तमान में हाईवे पर भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

ब्रजवासियों में भारी रोष

‘फरसा वाले बाबा’ ब्रज क्षेत्र में गौ-वंश की रक्षा के लिए एक समर्पित स्तंभ माने जाते थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी एक पुकार पर हजारों युवा एकत्र हो जाते थे। हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना को एक बड़ी साजिश करार देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है।

पुलिस की कार्रवाई और नाकाबंदी

मथुरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बरसाना और कोसीकलां की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सघन नाकाबंदी कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार गौ-तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है ताकि त्योहार की गरिमा बनी रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: India News: देशभर में ईद और नवरोज की दोहरी रौनक; राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सभी को दी शुभकामनाएं

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित