Thu, Jun 25th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड बैठक में उठीं मथुरा की समस्याएं; वंदे भारत और राजधानी के ठहराव की मांग

by Tarun Bhardwaj • May 21, 2026
Mathura's Issues Raised at North Central Railway Board Meeting

Mathura News: उत्तर मध्य रेलवे बोर्ड बैठक में उठीं मथुरा की समस्याएं; वंदे भारत और राजधानी के ठहराव की मांग

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर मध्य रेलवे की बोर्ड बैठक प्रयागराज स्थित एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में रेलवे के उच्चाधिकारियों के समक्ष रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्यों, सांसदों और विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की रेलवे संबंधी समस्याएं उठाईं।

मथुरा से उत्तर मध्य रेलवे उपयोगकर्ता परामर्श समिति के सदस्य मनीष शोरावाला ने नेशनल चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से आम जनता की समस्याओं को रेलवे बोर्ड के समक्ष प्रमुखता से रखा। उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस और दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का मथुरा में ठहराव समय (स्टॉपेज टाइम) बढ़ाने तथा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का स्थायी हॉल्ट मथुरा में किए जाने की मांग की। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर खराब चेकिंग पॉइंट और लंबे समय से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों का मुद्दा भी गंभीरता से उठाया गया।

उन्होंने वर्षा ऋतु के दौरान रेलवे अंडरपासों में होने वाले भयंकर जलभराव की समस्या को रेखांकित करते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने और वहां वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगाने का महत्वपूर्ण सुझाव दिया। जनपद की इन तमाम समस्याओं को सुनकर रेलवे महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और सह महाप्रबंधक अतुल कुमार मिश्रा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस महत्वपूर्ण मौके पर संजय अग्रवाल, दिव्य राय, अतुल कुमार गुप्ता, भूप सिंह पाल, कृष्ण कुमार गौतम, टी.एन. अग्रवाल, विवेक चतुर्वेदी, महेश गर्ग, चंदन अग्रवाल और धीरज बंसल सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: UP News: 16 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को योगी सरकार का बड़ा तोहफा; 2% बढ़ा महंगाई भत्ता

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

33°C गर्मी में ‘हुडी’ पहनने की एक भूल ने खोला मर्डर का राज यूपी बीजेपी के नए संगठन की आधिकारिक सूची जारी Maruti Brezza का नया Facelift मॉडल जल्द होगा लांच क्रिकेटर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग रचाई शादी वेनेजुएला में हाई तीव्रता के दोहरे भूकंपो से मची भारी तबाही आईटी और मेटल शेयरों में भारी बिकवाली से सेंसेक्स 893 अंक टूटा टीम इंडिया की जर्सी देख भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी सीयूईटी यूजी का रिजल्ट घोषित