Wed, Jul 15th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: बाद-बरेली हाईवे पर बढ़ते अतिक्रमण पर सांसद हेमामालिनी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

by Tarun Bhardwaj • May 18, 2026
MP Hema Malini Expresses Displeasure at DISHA Committee Meeting

Mathura News: बाद-बरेली हाईवे पर बढ़ते अतिक्रमण पर सांसद हेमामालिनी ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को दिए निर्देश

इस खबर को सुनें • हिंदी

00:00
00:00
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में बिजली संकट और सड़कों की बदहाली से जुड़ी समस्याएं छाई रहीं। सांसद हेमामालिनी ने बाद-बरेली हाईवे की दुर्दशा पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों को अतिक्रमण के खिलाफ कड़ाई से अभियान चलाने के निर्देश दिए।

सांसद हेमामालिनी की अध्यक्षता और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह की सह-अध्यक्षता में करीब आठ महीने बाद आयोजित इस समीक्षा बैठक में नहरों में पानी की कमी का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। बैठक के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यक्रमों और सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रगति की समीक्षा की।

सांसद हेमामालिनी ने कहा कि बाद-बरेली हाईवे को कई वर्षों की कड़ी मेहनत और करीब चार हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराया गया है। यह मार्ग बेहद शानदार बना है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इस पर वाहन तेजी से नहीं चल पा रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि हाईवे के किनारे अवैध मकान बन गए हैं और दुकानें खुल गई हैं। इस समस्या को सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से तत्काल दूर कराएं, जिससे कि यह एक आदर्श और सुगम मार्ग बना रहे। सांसद ने आगे कहा कि मथुरा में अभी कई समस्याएं हैं, जिनमें से कुछ का समाधान हुआ है और कुछ का निदान अभी बाकी है; ऐसे में सभी अधिकारी जनसमस्याओं के निस्तारण को प्राथमिकता दें। अतिक्रमण की समस्या पर नाराज सांसद ने अधिकारियों से कहा कि वे इसे जल्द से जल्द हटवाएं, जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने नहरों में पानी की किल्लत का मामला उठाया, जिस पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को किसानों से जुड़ी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान देकर तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में बिजली कटौती का मुद्दा भी गरमाया। मौजूद विधायकों ने इसे जनता से जुड़ी बेहद संवेदनशील समस्या बताते हुए इसमें सुधार की मांग रखी। बैठक में सभी विभागों की विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं पर बिंदुवार चर्चा हुई। इस दौरान खराब प्रगति वाले कुछ विभागों के अधिकारियों की जमकर खिंचाई भी की गई।

बैठक में बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, मांट विधायक राजेश चौधरी, गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी (DM) सीपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) डॉ. पूजा गुप्ता, एडीएम वित्त डॉ. पंकज कुमार सहित संबंधित विकास खंडों के बीडीओ (BDO) मौजूद रहे।

समूह के भोजन की हुई सराहना

बैठक के समापन पर सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किया गया भोजन परोसा गया। बैठक के बाद सांसद हेमामालिनी ने बलदेव ब्लॉक के ‘यमुना महिला स्वयं सहायता समूह’ की महिलाओं की ओर से पैक बंद थाली में परोसे गए स्वादिष्ट भोजन की जमकर सराहना की। उन्होंने इच्छा जताई कि भविष्य में होने वाली आगामी सरकारी बैठकों में भी इसी समूह द्वारा तैयार भोजन परोसा जाए।

ऑटो से आए विधायक, सांसद ने भी की सवारी

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की ​बैठक में सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी वाहनों से आए, जबकि बल्देव विधायक पूरन प्रकाश आटो में सवार होकर आए। बैठक समाप्ति के बाद विधायक ने सांसद हेमामालिनी को अपने साथ आटो में बैठाया। इस दौरान सांसद ने कहा कि सभी को पेट्रोल— डीजल चलित वाहनों से दूरी बनानी चाहिए, बैटरी और सीएजी चलित वाहनों को वरीयता देकर पीएम नरेन्द्र मोदी का साथ निभाना चाहिए। इस आटो में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने विधायक के साथ कुछ दूरी तय की।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: राधावल्लभ मंदिर में पुरुषोत्तम मास की धूम; चंदन उत्सव पर ठाकुरजी का हुआ मनोहारी श्रृंगार

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

मथुरा-वृन्दावन में बढ़ा यमुना का जलस्तर मथुरा में विवादित होर्डिंग्स पर भड़का आक्रोश सोनम वांगचुक का वज़न 8.5 किलो घटा; बिगड़ती सेहत देख भावुक हुआ बॉलीवुड JFK एयरपोर्ट और ABB से करार के बाद TCS के शेयरों में जबरदस्त तेजी चुनाव आयोग ने शुरू की SIR के तहत ऑनलाइन इन्यूमिरेशन फॉर्म जमा करने की सुविधा होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी हमले में भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन सितंबर में लॉन्च हो सकती है Apple iPhone 18 Pro सीरीज अमेरिका ने ईरान के 6 ठिकानों पर की 5 घंटे तक भीषण एयरस्ट्राइक