Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण में “रन फॉर एंपावरमेंट” का किया आयोजन

by Tarun Bhardwaj • March 28, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी “मिशन शक्ति फेज-5.0” के द्वितीय चरण के अंतर्गत मथुरा पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए “रन फॉर एंपावरमेंट” कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के नेतृत्व में किया गया।

जिसमें मिशन शक्ति टीम की महिला पुलिसकर्मियों, अधिकारियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसका शुभारंभ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यह रन मथुरा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर यमुना टी-पॉइंट तक आयोजित की गई। मथुरा पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी जा रहीं है। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि सार्वजनिक स्थानों, बसों या रास्तों में छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती हैं, तो डरने के बजाय तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 और 108 पर संपर्क करें या नजदीकी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों द्वारा विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। थाना सदर बाजार, मांट एवं शेरगढ़ क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विशेष जनजागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रामरतन सिंह, थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े:श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह विवाद: टली हाईकोर्ट की सुनवाई, अब 10 अप्रैल को होगा ‘संशोधन प्रार्थना पत्रों’ पर फैसला

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.