Fri, Jun 5th, 2026
Advertisement
Ad
Advertisement
Ad

Mathura News: शनिधाम बनेगा आध्यात्म और प्रकृति के मिलन का एक दिव्य केंद्र; ‘कृष्णकालीन पौराणिक वन’ का होगा आकर्षण

by Tarun Bhardwaj • May 12, 2026
Advertisement
Ad

यूनिक समय, मथुरा। ब्रज दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब शनिधाम (कोकिलावन) मात्र एक मंदिर नहीं, बल्कि आध्यात्म और प्रकृति के मिलन का एक दिव्य केंद्र बनने जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत शनिधाम को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि भक्त यहां पौराणिक वृक्षों की छांव में ठहरने और पक्षियों की चहचहाहट के बीच ध्यान लगाने का सुख ले सकेंगे।

परिक्रमा मार्ग होगा रोशन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन के निर्देश पर हाल ही में वन विभाग और विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने शनिधाम का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा की। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा कोकिलावन की पवित्र परिक्रमा को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पूरे मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगा दी गई हैं। इससे अब श्रद्धालु रात के समय भी सुरक्षित और सुलभ तरीके से परिक्रमा कर सकेंगे।

वन विभाग द्वारा यहाँ 10 हेक्टेयर क्षेत्र में एक विशाल वेटलैंड (जलमग्न भूमि) विकसित की जा रही है, जो स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करेगा और जल संचयन में मदद करेगा।

‘कृष्णकालीन पौराणिक वन’ का आकर्षण

इस योजना का सबसे अनूठा हिस्सा 20 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला ‘कृष्णकालीन पौराणिक वन’ है।इस वन में विशेष रूप से उन वृक्षों (जैसे कदम्ब, तमाल, वट आदि) को लगाया जाएगा जिनका उल्लेख भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और ब्रज की प्राचीन संस्कृति में मिलता है। इस वन को अगली कार्य योजना में प्रस्तावित किया गया है, जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को द्वापर युग के ब्रज के वातावरण का अहसास कराना है।

टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC)

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए धर्मार्थ विभाग द्वारा राजकीय निर्माण निगम के माध्यम से एक आधुनिक टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर (TFC) बनाने का प्रस्ताव है। पौराणिक वन के बीच बनने वाले इस सेंटर में रुककर भक्त कोयल की मधुर आवाज और शांत प्राकृतिक वातावरण में आध्यात्मिक शांति का अनुभव कर सकेंगे। विकास कार्यों का जायजा लेने वाली टीम में पर्यावरण सलाहकार मुकेश शर्मा, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुशील कुमार सिंह और सहायक अभियंता सुमित कुमार जैसे अधिकारी शामिल थे। ब्रज तीर्थ विकास परिषद की इस पहल से शनिधाम कोकिलावन जल्द ही विश्व स्तरीय धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा, जहाँ आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी निहित होगा।

नोट: यूनिक समय को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़े: Mathura News: घर में हुए मामूली विवाद से आहत किशोरी ने यमुना में लगाई छलांग; परिजनों का हंगामा

Advertisement
Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Delhi Fire Case: साकेत कोर्ट ने होटल मालिक को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा हैदराबाद के अमीरपेट में ‘हेलमेट बाजार’ में भीषण अग्निकांड पहले से ज्यादा बोल्ड हुआ फ्रंट डिजाइन और एक्सटीरियर लुक के साथ Toyota Innova Crysta लॉन्च विनेश फोगाट विवाद में WFI को सुप्रीम कोर्ट से झटका केरल में मानसून की धमाकेदार दस्तक, दिग्गज फिल्म निर्माता और पूर्व CBFC चीफ पहलाज निहलानी का 76 वर्ष की उम्र में निधन कोसीकलां में 7 साल की बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने की दरिंदगी मुजफ्फरपुर में प्राइवेट अस्पताल के ICU में आग लगने से 5 लोगों की मौत